राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता के साथ सेल्फी लेते लोग
- फोटो : अमर उजाला
कुर्सियों पर खड़े दर्शकों को नीचे बैठाने के लिए अध्यक्ष ने की 1100 रुपये देने की घोषणा
लड़ामदा में चल रही चैंपियनशिप में कुश्ती प्रेमियों का सैलाब सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया था। ओलंपियन साक्षी मलिक और सोनम मलिक के बीच चल रहे फाइनल मुकाबले के दौरान दर्शक कुर्सियों पर खड़े हो गए। इस कारण पीछे खड़े दर्शकों को परेशानी होने लगी। सामने मंच पर बैठे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने मंच से ही एक ऐसी घोषणा कर दी, जिसके बाद वहां तैनात पुलिस बल को भी लोगों को बैठाने में कोई दिक्कत नहीं आई। अध्यक्ष ने मंच से ही अपने तेवरों में कह दिया कि जो कोई कुश्ती प्रेमी कुर्सियों पर खड़े दर्शकों को अपने तरीके से बैठा देगा, उसे 1100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इस घोषणा के साथ ही सीटों पर खड़े होकर कुश्ती देख रहे कुश्ती प्रेमी नीचे बैठ गए।
आगरा: राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बोले- ओलंपिक में चार पदक मिलने की उम्मीद