कुएं में समा गया मासूम रिहांश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसा रहा घटनाक्रम
शुक्रवार सुबह 10:30 बजे : शुक्रवार को रिहांश अपने पिता के साथ खेत पर पहुंचा और खेलने लगा।
11:00 बजे : खेलते समय कुएं के पास पहुंच गया और पैर फिसलने से गिर गया।
11:30 बजे : थाना प्रभारी किरावली पहुंचे, उन्होंने एक पंप पानी निकासी के लिए लगवाया।
दोपहर 12 बजे : दोपहर दूसरा पंप लगाया गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए।
12:15 बजे : नायब तहसीलदार राजपाल सिंह, राजस्व निरीक्षक संजय कुमार व अन्य अधिकारी पहुंचे।
1:00 बजे : मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह दमकलकर्मियों के साथ पहुंच गए।
2:30 बजे : विधायक चौधरी बाबूलाल पहुंचे, उन्होंने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से बात की।
शाम 6:15 बजे : नगर निगम की टीम पहुंची, सीढ़ी और रस्सी के सहारे दो लोग कुएं में उतरे।
रात 9:00 बजे : अंधेरा होने और कोई सुराग न मिलने पर तलाशी अभियान बंद कर दिया गया।
रात 12:30 बजे : एसडीआरएफ की टीम ने माैके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, लेकिन तलाशी अभियान शुरू नहीं हा सका।
शनिवार सुबह 7:00 बजे : एसडीआरएफ ने तलाशी अभियान शुरू किया।
10:00 बजे : तीन पंप लगाए गए मगर तकनीकी खराबी के कारण चल नहीं सके।
10:30 : पंप चालू हुए और पानी निकाला गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
11:50 बजे : एसडीआरएफ का एक स्कूबा डाइवर ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ कुएं में उतरा, लेकिन सफलता नहीं मिली।
दोपहर 12:10 बजे : ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ स्कूबा डाइवर दोबारा कुएं में गया फिर खाली हाथ लौटना पड़ा।
12:45 बजे : काफी पानी निकालने के बाद भी जब जलस्तर कम नहीं हुआ तो पंपसेट बंद कर दिए गए।
शाम 4:00 बजे : एडीएम सुभांगी शुक्ला माैके पर पहुंचीं।
4:30 बजे : डीसीपी अतुल शर्मा पश्चिमी मौके पर पहुंचे।
5:00 बजे : एक पंप पानी निकालने के लिए फिर चालू किया गया।
5:10 बजे : बच्चे के ताऊ कैलाशी ने हंगामा कर दिया। टीम को वापस भेजने की मांग पर अड़ गए।
5:30 बजे : सेना की टीम पहुंच गई।
6:00 बजे : सेना का पहला स्कूबा डाइवर ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ नीचे उतरा।
6:30 बजे : स्कूबा डाइवर खाली हाथ कुएं से बाहर निकला।
6:35 बजे : दूसरा स्कूबा डाइवर नीचे उतारा, लेकिन उसे भी सफलता नहीं मिली।
7:00 बजे : तीसरा स्कूबा डाइवर नीचे उतारा गया और गहराई में जाकर तलाश की।
रात 8:00 बजे : बच्चे का शव निकाला गया।
ये भी पढ़ें-
Women's World Cup: आज खेल प्रेमियों को दीप्ति से ऑलराउंडर प्रदर्शन की आस, अब तक गेंद और बल्ले से किया कमाल