रेस्क्यू के बाद एंबुलेंस में मासूम प्रवीण
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद मासूम की मां सूरजो बेहोश हो गई थी। दयाराम और उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीण पूरे परिवार को हिम्मत बंधा रहे थे। हर कोई मासूम प्रवीण की सलामती के लिए दुआ कर रहा था। जेसीबी से बोरवेल के समीप खुदाई कर रात 12 बजे उसे झूले के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला गया। मासूम के सुरक्षित आने पर मां-बाप के आंसू थमे। उन्होंने सेना और पुलिस का धन्यवाद किया।
पांच साल के मासूम ने दी मौत को मात, जीती जिंदगी की जंग, देखें वीडियो