फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में सेना भर्ती का पहला दिन: वर्दी का सपना लिए दौड़े युवा, अब ललितपुर और झांसी की बारी

Wed, 21 Sep 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
सेना भर्ती रैली में दौड़ते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
दिल में देश भक्ति का जज्बा, आंखों में वर्दी का सपना, जुबां पर भारत मां के जयकारे, सबसे आगे जाने के लिए भरपूर जोश...। अग्निवीर बनने के लिए आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में आए युवाओं ने पहले दिन मंगलवार को खूब दमखम दिखाया। कासगंज और ललितपुर के 5170 युवाओं ने दौड़ में हिस्सा लेकर अपना भाग्य आजमाया। असफल रहने वाले फिर तैयारी करके आने की उम्मीद के साथ लौट गए। सेना ने कालेज के अंदर मैदान में मोर्चा संभाला था, जबकि बाहर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने विशेष इंतजाम कर रखे थे। भर्ती स्थल तक  युवाओं को लाने और ले जाने के लिए भी अलग से बस की व्यवस्था की गई थी।

मंगलवार को आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में सेना की विभिन्न सामान्य ड्यूटी और तकनीकी ट्रेडों के लिए मंगलवार से भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। इसमें 12 जनपदों आगरा, मथुरा, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, हाथरस और कासगंज के युवा शामिल हो रहे हैं। इसमें 1.75 लाख युवाओं ने पंजीकरण कराया है। पहले दिन के लिए कासगंज और ललितपुर के 7129 ने पंजीकरण कराया था। मगर, 5170 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। 1959 नहीं आए। वह अनुपस्थित हो गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सेना भर्ती स्थल पर बैठे अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

पहले लाइन, फिर लंबाई, कागजात सत्यापन के बाद दौड़

भर्ती स्थल पर सोमवार सुबह से ही युवाओं का आना शुरू हो गया था। रात 12 बजे भर्ती प्रक्रिया शुरू होते ही युवा भारत माता के जयकारे लगाने लगे। लाइन में लगाने के बाद सबसे पहले प्रवेशपत्र को चेक कराने के बाद लंबाई मापन हुआ। इसमें जो पास हुए, उन्हें रोक लिया गया। मगर, जो मानक पर खरे नहीं उतरे, उन्हें घर भेज दिया गया। कागजों के सत्यापन के बाद मैदान में युवा टोलियों के रूप में बैठाए गए। दौड़ तड़के शुरू  हुई जो पूर्वाह्न 11 बजे तक  चली। इसमें पास होने वालों को रोका गया। उनके कागजात सत्यापन के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी कराई गई। चयन के लिए युवाओं को निर्धारित समय सीमा में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी होती है।
विज्ञापन

3 of 5
सेना भर्ती रैली में दौड़ते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

नहीं हो पाए सफल, पर जोश नहीं हुआ कम

जो युवा सफल नहीं हो सके, उनका कहना था कि दौड़ पूरी नहीं कर सके। आगे फिर से तैयारी करके आएंगे, जिससे सफलता हाथ लग सके। जिन युवाओं के लिए आखिरी बार सेना में जाने का मौका था, उनका भी असफलता पर जोश कम नहीं हुआ। उनका कहना था कि मायूसी जरूर है, लेकिन प्रयास ही काफी है। 

4 of 5
सेना भर्ती रैली में दौड़ते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

आज ललितपुर और झांसी की भर्ती

बुधवार को ललितपुर जनपद की ललितपुर, महरौनी, झांसी जनपद की मोठ, धरौली, मऊरानीपुर, गरौठा तहसील के युवा आएंगे। इनमें 5913 युवाओं ने पंजीकरण कराया है। मंगलवार रात से ही भर्ती में शामिल होने के लिए युवाओं का आना शुरू हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रमाण पत्रों की हुई जांच - फोटो : अमर उजाला

एलआईयू और आर्मी इंटेलीजेंस भी सक्रिय

भर्ती प्रक्रिया में दलाल युवाओं को झांसे में न लें, फर्जी अभ्यर्थी न आ जाए, उनकी धरपकड़ लिए एलआईयू, पुलिस की विशेष टीम और आर्मी इंटेलीजेंस तक लगी है। युवाओं के साथ शामिल होकर पुलिसकर्मी नजर बनाए हुए हैं।

भर्ती स्थल के बाहर ढांबों की चांदी, दुकान भी सज गईं

आनंद इंजीनियरिंग कालेज में भर्ती को देखत हुए ढांबों की चांदी होने लगी है। युवा ढाबों पर ही खाना खा रहे हैं। ढाबों पर रात गुजारने के लिए युवाओं से 50 से सौ रुपये तक लिए जा रहे हैं। वहीं खोखे और ठेल पर भी खाद्य पदार्थ की बिक्री हो रही है। इन पर भर्ती में आए युवाओं के साथ पुलिसकर्मी भी खानपान की वस्तुएं खरीद रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें