फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjuna Awards 2020: एक 'थ्रो' ने बदल दी दीप्ति शर्मा की जिंदगी, क्रिकेट जगत में छूआ बुलंदियों का आसमान

Sat, 29 Aug 2020 10:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा - फोटो : @OfficialDeeptiSharma/Facebook
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को राष्ट्रीय खेल दिवस पर अर्जुन पुरस्कार मिलने जा रहा है। इसे लेकर दीप्ति के परिवार में खुशी का माहौल है। उनके भाई एवं कोच सुमित शर्मा ने कहा कि उनकी बहन को यह मुकाम कड़ी मेहनत से मिला है। उसने बचपन से संघर्ष किया है, उसी की बदौलत यह सम्मान मिलने जा रहा है। मैदान में बल्लेबाजी और गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन करने वाली आगरा की दीप्ति शर्मा के क्रिकेटर बनने के पीछे की कहानी रोचक है। 
विज्ञापन

2 of 6
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा - फोटो : @OfficialDeeptiSharma/Facebook
आठ साल की दीप्ति अपने भाई सुमित शर्मा के साथ ऐसे ही स्टेडियम पहुंची थीं। दीप्ति के पास जब गेंद पहुंची, तो उन्होंने गेंद सिंगल विकेट की ओर फेंक दी। दीप्ति का थ्रो देखकर उस समय स्टेडियम में महिला क्रिकेटरों को प्रैक्टिस करा रहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य हेमलता काला दंग रह गईं। 
विज्ञापन

3 of 6
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा - फोटो : @OfficialDeeptiSharma/Facebook
हेमलता काला ने सुमित शर्मा को बुलाकर बहन का नाम पूछा और कहा कि इस बच्ची को कल से ही क्रिकेट खिलाना शुरू कर दो। ये बच्ची एक दिन हिंदुस्तान के लिए खेलेगी। अवार्ड लेने के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले दीप्ति ने कहा कि हेमलता दीदी की ओर से मुझे जिस तरह से क्रिकेट खेलने के लिए मोटीवेट किया गया, उन लम्हों को वो जिंदगी में कभी नहीं भुला सकतीं।

4 of 6
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा
राष्ट्रीय खेल दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वर्चुअल कार्यक्रम के तहत दिल्ली स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के सभागार में दीप्ति को अर्जुन पुरस्कार से नवाजेंगे। यह आगरा का पांचवां अर्जुन पुरस्कार होगा। बीते वर्ष आगरा की ही क्रिकेटर पूनम यादव को यह पुरस्कार मिला। 
विज्ञापन

5 of 6
क्रिकेटर पूनम यादव और दीप्ति शर्मा - फोटो : facebook@poonamyadav24
ताजनगरी के हिस्से आएगा पांचवां अर्जुन अवार्ड
- 1974 में एथलेटिक्स में विजय सिंह चौहान।
- 1990 में हॉकी के लिए जगबीर सिंह 
- 1996 में एथलेटिक्स में अजीत सिंह भदौरिया।
- 2019 में क्रिकेट के लिए पूनम यादव।
- 2020 में क्रिकेट के लिए दीप्ति शर्मा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परिवार के साथ क्रिकेटर दीप्ति शर्मा - फोटो : facebook@poonamyadav24
ताजनगरी के खेल जगत में दीप्ति को मिलने वाले इस पुरस्कार को लेकर काफी उत्सुकता है। खेल प्रेमियों का कहना है कि यह शहर के लिए गौरव का क्षण है। परिवार में बच्चों के साथ माता-पिता ने भी टीवी पर अपनी शहर की बेटी को अर्जुन अवार्ड लेते देखने का मन बना लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें