अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत आगरा के जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को ‘सोच बदलो’ नाटक का मंचन किया गया। यह नाटक महिला सशक्तिकरण पर आधारित था। इसमें समाज के ऐसे लोगों को आड़े हाथों लिया गया जो लड़कियों के प्रति नकारात्मक सोच रखते हैं। उनको सोच बदलने का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन
नाटक का मंचन कर छात्र-छात्राओं ने समाज को दिया ये संदेश, देखिए तस्वीरें
2 of 6
नाटक का मंचन करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
नाटक के पहले दृश्य में दिखाया गया कि एक परिवार के लोग घर के लिए कोई सामान नहीं खरीद रहे थे, घर में एक लड़के की शादी होने वाली थी। परिवार की सोच थी कि दहेज में बहुत सारा सामान मिलेगा। वहीं, दूसरे दृश्य में एक ऐसे परिवार को प्रदर्शित किया गया, जो कि बिटिया की पढ़ाई को फिजूल खर्च मानता है। कारण, बटिया शादी के बाद दूसरे घर चली जाएगी।
विज्ञापन
नाटक का मंचन कर छात्र-छात्राओं ने समाज को दिया ये संदेश, देखिए तस्वीरें
3 of 6
नाटक का मंचन करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
नाटक के अंतिम दृश्य में अकेली लड़की को जाते हुए देख, कुछ लड़के छेड़खानी करते हैं। समाज के ऐसे लोगों को छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से धिक्कारा और नारा बुलंद किया कि ‘सोच बदलो।’
नाटक का मंचन कर छात्र-छात्राओं ने समाज को दिया ये संदेश, देखिए तस्वीरें
4 of 6
स्कूल के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ ने कहा कि लड़कियां कमजोर नहीं हैं, पर सुरक्षित भी नहीं हैं। लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए मजबूत बनना होगा। पुलिस प्रशासन और समाज को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। अमर उजाला का अपराजिता अभियान सराहनीय है। इससे समाज में जागरूकता आएगी और महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा।
विज्ञापन
नाटक का मंचन कर छात्र-छात्राओं ने समाज को दिया ये संदेश, देखिए तस्वीरें
5 of 6
नाटक देखते स्कूली के बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल की छात्राएं मैथिली शर्मा, यश्वी शर्मा, प्रेक्षा और श्रेया चाहर ने कहा कि कार्यक्रम से उन्हें बहुत प्रेरणा मिली। सभी ने कहा कि बड़े होकर महिला सशक्तिकरण के लिए काम करेंगी। स्कूल के विद्यार्थी शपथ पत्र भरकर अमर उजाला के अपराजिता अभियान का हिस्सा भी बने। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों ने सहयोग प्रदान किया।
नाटक का मंचन कर छात्र-छात्राओं ने समाज को दिया ये संदेश, देखिए तस्वीरें
6 of 6
नाट्य मंचन करते छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
नाटक का मंचन शिवांगी शर्मा, रिंकी, प्रतिभा सिंह, जिज्ञा जैन, कनिष्का गोयल, आस्था वर्मा, शिरीन सचदेवा, गौरांश यादव, पर्व शर्मा, हर्ष यादव, केतन तरोलिया, अनिरुद्ध सिंह, प्राची बालचंदानी ने किया। तबले पर संगत रमन सिंह धाकड़ ने दिया। नाटक का लेखन, निर्देशन और डिजाइन स्कूल के शिक्षक राहुल अचलेश गुप्ता ने किया।