पीओके में आतंकियों पर भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। लोग घरों से बाहर निकले और देर रात तक जश्न मनाया। तिरंगा यात्राएं निकाली, मिठाइयां बांटी। वायुसेना की वीरता का यह जश्न बुधवार को भी जारी है। युवा, बुजुर्ग, महिला और बच्चे सब देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। फिरोजाबाद में अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम से जुड़ते हुए छात्राओं ने जश्न मनाया।
विज्ञापन
2 of 9
अपराजिता के बैनर तले जश्न मनातीं छात्राएं
अपराजिता के बैनर तले सीएल जैन डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने शौर्य दिवस मनाते हुए शान से तिरंगा लहराया। हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। छात्राएं तिरंगा लेकर खुशी से उछल पड़ीं।
विज्ञापन
3 of 9
तिरंगा लेकर खुशी से उछल पड़ीं छात्राएं
छात्राओं ने खुशी में तिरंगा भी फहराया। किसी ने चेहरे पर तिरंगा बनाकर खुशी का इजहार किया तो नारे लगाकर भी खुशी जाहिर की। इस जवाबी कार्रवाई के लिए वायुसेना के वीर सैनिकों के साहस की सराहना की। छात्रा प्राची शर्मा, सोनाली लहरी, तपस्या गुप्ता और शिवानी जादौन ने कहा कि हमारी सेना ने दिखा दिया कि वह कितनी मजबूत है। आज हमें इतनी खुशी है कि अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। मगर हमें 40 के बदले चार हजार चाहिए।
4 of 9
बल्देव में अपराजिता की शपथ लेती बालिकाएं।
मथुरा में अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत बलदेव के पं. हरीशंकर द्विवेदी पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने आतंकियों पर हुए हमले पर खुशी जताते हुए कहा कि हमें गर्व है अपनी भारतीय सेना पर। पाक को सबक सिखाया जाना बहुत ही जरूरी था। छात्राओं ने कहा कि पाक को और सबक सिखाया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
5 of 9
छात्राओं ने ‘जय हिंद' की आकृति उकेर अपनी भावनाएं व्यक्त
आगरा के शिक्षण संस्थानों में जश्न मनाया गया। स्कूल और कॉलेजों से रैलियां निकालीं गईं। शहर के श्री रामकृष्ण इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने ‘जय हिंद’ आकृति बनाई। ‘भारत माता की जय और वंदेमातरम्’ नारे लगाए। तिरंगा लहराकर गर्व की अनुभूति की।
विज्ञापन
6 of 9
छात्रों ने ‘जय हो’ की आकृति उकेर अपनी भावनाएं व्यक्त
आगरा के सिकंदरा स्थित श्री नारायणी गर्ल्स इंटर कॉलेज, खंदारी में छात्रों ने ‘जय हो’ की आकृति उकेर अपनी भावनाएं व्यक्त की। विद्यालय प्रबंधक एनडी शर्मा, प्रधानाचार्या इंदु श्रीवास्तव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
7 of 9
आगरा कॉलेज के एनसीसी कैडेट़स ने तिरंगा यात्रा निकाली।
आगरा कॉलेज के एनसीसी आर्मी विंग के कैडेटों ने मंगलवार को रैली निकालकर भारतीय सेना को बधाई दी। कॉलेज परिसर से राजामंडी बाजार तक रैलीमें कैडेटों ने ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’, ‘वायु सेना जिंदाबाद’, ‘अमर शहीद जवानों की जय’, ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। राहगीरों ने भी साथ दिया।
8 of 9
खंदारी कैंपस मे एबीबीपी के छात्रो ने तिरंगा यात्रा निकाली।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में विजय जुलूस निकाला। मिठाई बांटी, पटाखे जलाए। संगठन के महामंत्री ललित शर्मा, गोविंद दुबे, कुनाल दीवाकर, पार्थ जादौन, दीपक बघेल, चंद्रजीत यादव आदि की मौजूदगी रही।