फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket Satta: अंकुश मंगल ने किराये के मकान से आलीशान कोठी तक, इस तरह बनाई करोड़ों की संपत्ति

Fri, 16 Sep 2022 08:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
बुकी अंकुश मंगल - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट सट्टे में अपना बड़ा नाम खड़ा करने वाला बुकी अंकुश मंगल पर पुलिस का शिकंजा कसता ही जा रहा है। गुरुवार को पुलिस ने अंकुश मंगल की ब्रजधाम कॉलोनी फेज एक, कर्मयोगी एन्क्लेव स्थित संपत्ति कुर्क की। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि बुकी अंकुश मंगल जगनेर का रहने वाला है। उसने 15 वर्ष के अंदर सट्टे की कमाई से करोड़ों की संपत्ति बना ली। वह जगनेर से आकर आगरा में बसा था। किराये पर मकान लिया था। इसके बाद दिल्ली से संचालित पर्ची वाला सट्टा कराने लगा। 

वर्ष 2008 में पहली बार जुए में पकड़ा गया, लेकिन जेल नहीं गया। 2014 में आईपीएल पर सट्टा लगाने लगा। वर्ष 2017 में दिल्ली चला गया। आगरा में हिसाब-किताब अपने गुर्गों से कराने लगा। वह हर मुकदमे में अग्रिम जमानत करा लेता था। पहली बार पुलिस ने उसे जून में गिरफ्तार किया था। पुलिस से बचने के लिए मां, पत्नी, भाई और दोस्तों के नाम पर संपत्ति खरीदीं। काली कमाई को सफेद करने के लिए व्यापार में पैसा भी लगा रहा था। 
विज्ञापन

2 of 5
एसपी सिटी विकास कुमार - फोटो : अमर उजाला
लोगों को ब्याज पर रुपये भी देता था। पुलिस के गिरफ्तार करने की जानकारी पर संपत्ति को बेच रहा था। उसके गैंग में राजू उर्फ राजेंद्र मंगल, सौरभ अग्रवाल, तरुण खन्ना, अंशुल अग्रवाल, संजय कुमार और आशीष उर्फ आशु सिंघल शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
एसपी सिटी विकास कुमार - फोटो : अमर उजाला

दुबई से ऑपरेट वेबसाइट की आईडी से चलाता है सट्टे का कारोबार 

पुलिस के मुताबिक, अंकुश मंगल को जून में फरीदाबाद स्थित आनंद विहार सोसायटी से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उससे पूछताछ भी की थी। तब पता चला था कि अंकुश मंगल सट्टे का अवैध कारोबार अपने गुर्गों की मदद से कर रहा था। वह दुबई से ऑपरेट वेबसाइट पर आईडी खरीदता था। मास्टर लॉग इन आईडी मिलने के बाद वह सब लॉग इन आईडी बेचता था। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और गुजरात के तकरीबन 75 लोग उससे आईडी लिए हुए थे।

4 of 5
कार्रवाई के दौरान मौजूद एसपी सिटी व पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
वह एक आईडी के लिए हर महीने चार हजार रुपये लेता था। वसूली के लिए भी अपने पास गुर्गों की फौज रखता है जो आगरा से लेकर दिल्ली और फरीदाबाद तक में हैं। अंकुश के गुर्गे क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में बैठे रहते हैं। टीवी पर मैच चार से छह सेकंड देरी से दिखता है। इसी बीच भाव ऊपर-नीचे करने के बाद रकम पक्की हो जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्रवाई के दौरान मौजूद एसपी सिटी व पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

अब तक  की गई कार्रवाई

1. विष्णु प्रकाश रावत (कहरई, ताजगंज) की 24.51 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
2. राजेंद्र उर्फ रज्जो जैन (पथवारी, छत्ता) की 6.80 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
3. अमित मित्तल (पंचवटी कॉलोनी) की 2.35 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
4. किशन कुमार अग्रवाल (लोहिया नगर, बल्केश्वर) की 1.45 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
5. चंद्रकांत गुप्ता उर्फ पंकज गुप्ता (तेज नगर, कमला नगर) की 1.28 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
6. राकेश कुमार (मूरहरा, एत्मादपुर) की 83.35 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।
7. अनिल द्वारिका उर्फ अनिल सिंधी (काला महल, छत्ता) की 80 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।
8. सूर्यकांत गुप्ता (तेज नगर, कमला नगर) की 67.95 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।
9. संजीव कुमार गुप्ता (न्यू आदर्श नगर) की 37.94 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।
10. भाव सिंह (डॉक्टर पुरा, फतेहाबाद) की पांच लाख रुपये की संपत्ति जब्त।
11. शिवराम (जट पुरा, फतेहाबाद) की 60 हजार रुपये की संपत्ति जब्त।
12. हेत सिंह (फतेहाबाद) की 30 हजार रुपये की संपत्ति जब्त।
13. सट्टेबाज आरिफ उर्फ गुड्डू उर्फ शब्बीर (मंटोला) की 3.40 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
14. सनी और सारिक अहमद की 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया।
15. मनोज उर्फ मेनाजुद्दीन (छत्ता) की 2.89 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई।
16. अंकुश मंगल की 3.03 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई।
अप्रैल 2021 से लेकर सितंबर 2022 में अब तक की कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें