फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अनामिका' का इस्तीफा देने आया था भाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिक्षिका को अफसरों ने किया था सम्मानित

Tue, 09 Jun 2020 10:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

शिक्षिका की अलमारी की जाएगी सील
विज्ञापन
1 of 5
सीडीओ ने किया था पुरस्कृत - फोटो : अमर उजाला
अनामिका शुक्ला उर्फ सुप्रिया उर्फ प्रिया का इस्तीफा देने जाने वाले उसके भाई को पुलिस ने मुचलकों पर पिता के सुपुर्द कर दिया है। शिक्षिका को जेल भेजा जा चुका है।

यूपीः 25 जिलों में नौकरी करने वाली शिक्षिका 'अनामिका' की हकीकत खोलेगी एसटीएफ!
 
विज्ञापन

2 of 5
फर्जी शिक्षिका प्रिया - फोटो : अमर उजाला
शिक्षिका अपनी भाई रतन के साथ धन निकालने और सामान लेने कासगंज गई थी। वह खुद कार्यालय के बाहर रुक गई थी जबकि भाई बीएसए को इस्तीफा देने गया था। इसी दौरान दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। शिक्षिका को जेल भेजा जा चुका है। उसके भाई से पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। साथ ही स्पष्ट किया है कि जब-जब जरूरत होगी जांच के लिए भाई और पिता महिपाल को आना होगा। सोरों के कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद शिक्षिका के भाई को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
फर्जी शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला
सुप्रिया स्कूल में ज्यादातर शांत ही रहती थी। लेकिन वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती थी। इसी के चलते बीते वर्ष नवंबर माह में खेलकूद प्रतियोगिता हुईं तो उसने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर प्रस्तुति दी थी। उस समय मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने उसे सम्मानित भी किया था। 
 

4 of 5
फर्जी शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला
शिक्षिका ने बेसिक शिक्षा विभाग की जांच टीम का भी अपेक्षित सहयोग नहीं किया। मांगने पर भी विद्यालय में मौजूद अलमारी की चाबी नहीं दी। जांच टीम उसकी अलमारी में दस्तावेज और अन्य सामान बंद होने की आशंका जता रही है। इसी के चलते टीम का नेतृत्व कर रहे खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह बोरा मंगलवार को यह अलमारी विद्यालय स्टाफ की मौजूदगी में सील करने की बात कही है। राजेंद्र सिंह बोरा ने बताया कि विभागीय जांच की जा रही है। विद्यालय में शिक्षिका की एक अलमारी और अन्य कुछ सामान है। अलमारी की चाबी शिक्षिका ने टीम को नहीं दी है। इसलिए उसकी अलमारी सील कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फर्जी शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला
फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद विभाग ने शिक्षिका अनामिका शुक्ला की संविदा समाप्त कर दी है। शासन से निर्देश मिलने के बाद रविवार को शिक्षिका की पत्रावली तैयार कर जिलाधिकारी को भेज दी गई थी। इसके बाद उन्होंने कार्रवाई की है। बीएसए अंजलि अग्रवाल ने बताया कि शिक्षिका की संविदा समाप्त कर दी गई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें