फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत का मंजर: 'मुंह पर बांधा कपड़ा, पशुओं को खुला छोड़ा', जान बचाने के लिए बच्चे-महिलाएं और बुजुर्ग, सब दौड़े

Fri, 13 Mar 2026 03:59 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के कुकथरी गांव के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव होते ही जान बचाने के लिए बच्चे-महिलाएं और बुजुर्ग, सब दौड़ने लगे। गांव के रास्ते पर भागने लगे। मुंह पर कपड़ा बांधा और पशुओं को भी खुला छोड़ दिया। गैस रिसाव बंद होने पर भी डर की वजह से एक घंटे बाद सभी लौटकर आए।
विज्ञापन
1 of 13
Ammonia Gas Leak - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आगरा के कुकथरी गांव के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव होते ही हर तरफ दहशत का मंजर देखने को मिला। गैस से बचने के लिए बच्चे-महिलाएं और बुजुर्ग, सभी दौड़ने लगे। मुंह पर कपड़े बांधकर गांव से बाहर आ गए। कुछ ही मिनटों में पूरा गांव खाली हो गया। गांव से निकलने के बाद सुरक्षित स्थानों पर खड़े हो गए।

रात तकरीबन 8:30 बजे कोल्ड स्टोरेज के अमोनिया प्लांट की पाइपलाइन से अचानक गैस लीक हुई थी। पहले तो ग्रामीणों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब हवा में तेज गंध फैलने लगी और आंखों में जलन महसूस हुई तो पता चला। इसके बाद गांव में भगदड़ जैसे हालात बन गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
अमोनिया गैस लीक होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव की गलियों में हर तरफ लोग भागते नजर आए। कोई अपने छोटे बच्चों को गोद में उठाकर दौड़ रहा था तो कोई बुजुर्गों का हाथ पकड़कर। गांव से बाहर आने के बाद भी सभी सुरक्षित जगह की तरफ जा रहे थे। कई महिलाएं घबराहट में घरों को बंद नहीं कर सकीं। कुछ लोग तो चप्पल और जूते भी नहीं पहन पाए।

 
विज्ञापन

3 of 13
अमोनिया गैस से लीक होने के बाद गांव छोड़कर जाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गैस की गंध इतनी तेज थी कि कुछ ही पल में हालत बिगड़ने लगी। आंखों में जलन से दिखना भी मुश्किल हो गया। सांस भी नहीं ले पा रहे थे। घरों में चीखपुकार मचने पर सभी दहशत में आ गए थे। कुछ ही देर में गांव के रास्ते पर भागते हुए लोग नजर आने लगे। जो भी घर से भागा, उसने अपने मुंह पर कपड़े भी बांध लिए।

 

4 of 13
अमोनिया गैस से लीक होने के बाद गांव छोड़कर जाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बावजूद सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। लोगों के घरों के बाहर पशु भी बंधे थे। कुछ लोगों ने पशुओं को भी खुला छोड़ दिया, जिससे वो भाग सकें। गैस का रिसाव रुकने पर भी एक घंटे तक लोग अपने घरों का रुख नहीं कर पा रहे थे। दमकल की टीम ने आसपास के इलाके में पानी का छिड़काव भी कराया जिससे गैस का असर कम किया जा सके। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। इसके बाद ही लोग अपने घरों की ओर लौटे।

 
विज्ञापन

5 of 13
अस्पताल में भर्ती अमोनिया गैस से प्रभावित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले कभी नहीं हुआ ऐसा हादसा
ग्रामीण रमेश का कहना था कि गांव के बाहर ही कोल्ड स्टोरेज हैं। मगर इस तरह का हादसा पहली बार देखा है। लोगों का शोर सुनकर पहले तो यही लग रहा था कि बदमाश आ गए। लोगों को भागता देखकर भूकंप की आशंका हुई। मगर गैस के गंध आने पर हालत बिगड़ने पर पता चला। तब वो घर से भागकर गए।

 
विज्ञापन

6 of 13
अस्पताल में अमोनिया गैस से प्रभावित बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देर रात होती घटना तो मुश्किल में फंस जाते
ग्रामीणों का कहना था कि यह घटना जिस समय हुई, उस समय घरों में लोग सोने की तैयारी कर रहे थे। बच्चों को चारपाई और बिस्तर पर सुला दिया था। अगर यही घटना आधी रात बाद होती तो बचाव में दिक्कत आती। पुलिस टीम को सूचना देने में समय लग जाता। गनीमत रही कि समय रहते पता चल गया।
 
विज्ञापन

7 of 13
अस्पताल में अमोनिया गैस से प्रभावित बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस का रिसाव, 35 की हालत बिगड़ी
आगरा की कुकथरी गांव में बृहस्पतिवार रात को समाधिया कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इससे कोल्ड स्टोर में काम कर रहे 60 से अधिक मजदूर भाग गए। 50 मीटर की दूरी पर स्थित दूसरे कोल्ड स्टोर बद्री विशाल में भी मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ लोग बेहोश हो गए।

8 of 13
अस्पताल में अमोनिया गैस से प्रभावित बुजुर्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में भी गैस फैलने से ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। एहतियात पूरे गांव को खाली करा लिया गया। 6 दमकल भी बुला ली गईं। दो घंटे बाद गैस के रिसाव को बंद कराया गया। तब राहत मिल सकी।

9 of 13
अमोनिया गैस लीक होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना रात तकरीबन 9 बजे की है। पिनाहट के गांव कुकथरी में उपेंद्र कुमार का समाधिया कोल्ड स्टोर है। रात में कोल्ड स्टोर में तकरीबन 60 मजदूर और कर्मचारी काम कर रहे थे। दो ट्रक और ट्रैक्टर ट्रालियों में आलू भी लोड किया जा रहा था। अचानक अमोनिया गैस सिलिंडर की पाइप लाइन फट गई। 

 

10 of 13
आगरा में अमोनिया गैस लीक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसमें से तेजी से गैस रिसाव शुरु हो गया। इससे मजदूर और अन्य लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। नवाबगंज, बरेली का मजदूर मोहम्मद सलीम बेहोश होकर गिर गया। यह देखकर अफरातफरी मच गई। लोग कोल्ड स्टोर से निकलकर भागने लगे। वहीं खेतों में काम कर रहे लोगों को भी उल्टी आने लगी। वह भी खेत छोड़कर भागने लगे।

11 of 13
बच्चों की बिगड़ी तबीयत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों ने अपने पशुओं को भी खोल दिया। 50 मीटर की दूरी पर ही सुधीर शर्मा का बद्री विशाल कोल्ड स्टोर है। इसमें भी मजदूर काम कर रहे थे। वह भी निकलकर भागे। घरों तक गैस पहुंचने पर बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी भागने लगे।

 

12 of 13
दहशत में गांव छोड़कर भागते ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने गांव को खाली करा दिया। मगर तब तक गैस से गांव के महिलाओं और बच्चों की भी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया। 35 से अधिक को प्राथमिकी उपचार दिया गया। रात तकरीबन 10 बजे आगरा, फतेहाबाद और बाह से 6 दमकल पहुंचीं।
विज्ञापन

13 of 13
गांव छोड़कर जाते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएफओ देवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने ब्रीदिंग एपरेटस पहनकर कोल्ड स्टोरेज में प्रवेश किया। सिलिंडर से अमोनिया गैस के वाल्व को बंद कर दिया। इससे गैस का रिसाव रुक गया। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह, जिलाधिकारी अरविंद बंगारी, डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल, एसीपी पिनाहट गिरीश कुमार सिंह पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें