कारगिल विजय दिवस पर एक बार फिर 'लहू देश के लिए' देने को महादानियों के कदम आगे बढ़े हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा-कासगंज में रक्तदान शिविर लगाए गए। इन शिविरों में सुबह से ही लोग रक्तदान करने के लिए पहुंच गए। महादानियों ने कहा कि कोरोना काल में रक्तदान वीर जवानों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। सरहद पर वीर सपूतों ने अपना लहू बहाकर देश की रक्षा की तो हमारा भी फर्ज है कि हम रक्तदान कर दूसरों की जिंदगियों को बचाएं।