फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पुलिस की पाठशाला में छात्राएं बनी 'फायर फाइटर', पुलिस अफसरों ने दिए 'सुरक्षा मंत्र'

Sat, 29 Sep 2018 05:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
1 of 6
छात्रा को अग्निशमन यंत्र चलाना सिखाते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को महिला सुरक्षा, आग से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से सवाल पूछे। जिनके जवाब पुलिस अधिकारियों ने दिए। 
विज्ञापन

तस्वीरें: पुलिस की पाठशाला में छात्राएं बनी 'फायर फाइटर', पुलिस अफसरों ने दिए 'सुरक्षा मंत्र'

2 of 6
पुलिस की पाठशाला में पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में छात्राएं डरें नहीं और हौसले के साथ सामना करें। आत्मनिर्भरता का गुण पैदा नहीं होने तक विषम परिस्थितियों से मुकाबला नहीं किया सकता है। उन्होंने महिला हेल्पलाइन, यूपी 100 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसपी ने सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी से करने की सलाह दी। उन्होंने कहा ‘अमर उजाला’ की यह पाठशाला संस्कारों की पाठशाला है। छात्राओं से एफआईआर एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने अपने नंबर भी छात्राओं को नोट कराए।
विज्ञापन

तस्वीरें: पुलिस की पाठशाला में छात्राएं बनी 'फायर फाइटर', पुलिस अफसरों ने दिए 'सुरक्षा मंत्र'

3 of 6
पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला
सीएफओ आनंद रजनीश ने महिला सुरक्षा के अलावा आग से बचाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी भी असावधानी से सिलेंडर में आग लग सकती है, ऐसे में बचाव की विस्तृत जानकारी दी गई।  कोतवाली निरीक्षक अशोक कुमार ने महिलाओं के लिए 181 हेल्पलाइन, वूमेन पॉवर लाइन के बारे में भी विस्तार से बताया। 

तस्वीरें: पुलिस की पाठशाला में छात्राएं बनी 'फायर फाइटर', पुलिस अफसरों ने दिए 'सुरक्षा मंत्र'

4 of 6
पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला
महिला थाना प्रभारी सरोजनी ने छात्राओं को कानून और हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वूमेन सिक्योरिटी एप 1090 की सेवा संचालित है। इससे महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। उन्होंने कहा कि छात्राएं किसी भी तरह की ज्यादती को लेकर डरें नहीं और सहें नहीं।  
विज्ञापन

तस्वीरें: पुलिस की पाठशाला में छात्राएं बनी 'फायर फाइटर', पुलिस अफसरों ने दिए 'सुरक्षा मंत्र'

5 of 6
पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला
छात्रा तान्या शर्मा ने कहा कि अमर उजाला का पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम बेहद सराहनीय रहा। मुझे महिलाओं की बढ़ती आत्महत्याओं के मामले में शंका का समाधान करने का मौका मिला। वहीं निशा राठौर ने बताया कि छेड़छाड़ की घटना करने वाले शोहदों से निपटने के लिए पाठशाला में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अब कभी भी ऐसी स्थिति होने पर हम इसकी सूचना पुलिस को दे सकेंगे और हेल्पलाइन की मदद भी ले पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: पुलिस की पाठशाला में छात्राएं बनी 'फायर फाइटर', पुलिस अफसरों ने दिए 'सुरक्षा मंत्र'

6 of 6
पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव, उप प्रधानाचार्या प्रियंका ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और अमर उजाला के पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम की सराहना की। अनुशा सिन्हा, सुनीता यादव, श्रुति बघेल, प्रीती माहेश्वरी, ब्रजबाला, प्रिया चौहान, रेनू, सृष्टि गौतम, पीटीएके शिवशंकर गोयल, उम्मेद सिंह, ओमेंद्र सहित आदि उपस्थित रहीं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें