फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अपराजिता' के तहत हुई रंगोली प्रतियोगिता, रंगों से उकेरे नारी शक्ति के विविध रूप, देखिए तस्वीरें

Tue, 04 Dec 2018 08:52 PM IST
kapil sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 10
रंगोली बनातीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
‘नारी को मत समझो बेचारी, इससे चलती है दुनिया सारी’, ‘महिलाओं को न समझो बेकार, यह है जीवन का आधार’, ‘नारी है तो दुनिया सारी है।’ इस तरह के कई संदेश श्री रत्नमुनि जैन इंटर कालेज की छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से दिए। अमर उजाला के अपराजिता अभियान की कड़ी में मंगलवार को विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। विषय था ‘महिला सशक्तिकरण।’ 
विज्ञापन

'अपराजिता' के तहत हुई रंगोली प्रतियोगिता, रंगों से उकेरे नारी शक्ति के विविध रूप, देखिए तस्वीरें

2 of 10
amar ujala aparajita rangoli competition - फोटो : अमर उजाला
रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 11 तक की बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्रतिभाग किया। नारी शक्ति के विविध रूपों को रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

3 of 10
amar ujala aparajita rangoli competition - फोटो : अमर उजाला
किसी ग्रुप ने ‘महिला की मुट्ठी में आसमां’ तो किसी ने ‘मां के आंचल में पूरी दुनिया को समेट दिया।’ 

'अपराजिता' के तहत हुई रंगोली प्रतियोगिता, रंगों से उकेरे नारी शक्ति के विविध रूप, देखिए तस्वीरें

4 of 10
amar ujala aparajita rangoli competition - फोटो : अमर उजाला
छात्राओं के कई ग्रुपों ने नारी शक्ति के रूप में ‘काली मां’ की आकृति उकेरी। 
विज्ञापन

'अपराजिता' के तहत हुई रंगोली प्रतियोगिता, रंगों से उकेरे नारी शक्ति के विविध रूप, देखिए तस्वीरें

5 of 10
amar ujala aparajita rangoli competition - फोटो : अमर उजाला
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल वशिष्ठ ने अमर उजाला के अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं में जागरूकता आएगी और वह अपनी शक्ति को पहचानकर आगे बढ़ेंगी। 
विज्ञापन

'अपराजिता' के तहत हुई रंगोली प्रतियोगिता, रंगों से उकेरे नारी शक्ति के विविध रूप, देखिए तस्वीरें

6 of 10
amar ujala aparajita rangoli competition - फोटो : अमर उजाला
निर्णायक की भूमिका डीसी वैदिक इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या गुंजन आर्य ने निभाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महिला सशक्तिकरण पर वैश्विक स्तर पर चिंतन होना चाहिए। बेटियां किसी से कम नहीं हैं, वह खुद को साबित भी कर रही हैं। 
विज्ञापन

'अपराजिता' के तहत हुई रंगोली प्रतियोगिता, रंगों से उकेरे नारी शक्ति के विविध रूप, देखिए तस्वीरें

7 of 10
amar ujala aparajita rangoli competition - फोटो : अमर उजाला
श्री रामकृष्ण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सोमदेव सारस्वत ने छात्राओं को खुद को किसी से कम नहीं समझना चाहिए। प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्राओं को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र दिया गया। 

'अपराजिता' के तहत हुई रंगोली प्रतियोगिता, रंगों से उकेरे नारी शक्ति के विविध रूप, देखिए तस्वीरें

8 of 10
amar ujala aparajita rangoli competition - फोटो : अमर उजाला
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा नौ की निशा, मुस्कान, तनु, आशी ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर कक्षा 11 की रिंकी, सिमरन, राखी और तीसरे स्थान पर कक्षा दस की काजल व मुस्कान रहीं। 

'अपराजिता' के तहत हुई रंगोली प्रतियोगिता, रंगों से उकेरे नारी शक्ति के विविध रूप, देखिए तस्वीरें

9 of 10
रंगोली बनातीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
तीन टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसमें कक्षा नौ की दीक्षा, मुस्कान, मोंटी व स्वार्थी, कक्षा दस की माही, नेहा, वंशिता, करिश्मा और कक्षा दस की ही रिचा, प्राची और तमन्ना की टीम को सांत्वना पुरस्कार मिला। 
विज्ञापन

'अपराजिता' के तहत हुई रंगोली प्रतियोगिता, रंगों से उकेरे नारी शक्ति के विविध रूप, देखिए तस्वीरें

10 of 10
रंगोली बनातीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
लोहामंडी रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेल में अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता इन छात्राओं ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें