फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: ब्रज में बिगड़ा मौसम का मिजाज, तेज बारिश के साथ गिरे ओले, अलर्ट जारी

Thu, 16 Jan 2020 02:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
सुबह जमकर हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति पर दान पुण्य के दौरान तो सूर्य देव मेहरबान रहे, लेकिन इसके बाद मौसम का मिजाज बिगड़ गया। बुधवार शाम को बूंदाबादी शुरू हुई, जो रुक रुककर रातभर होती रही। बृहस्पतिवार की सुबह आगरा समेत पूरे मंडल में तेज बरसात हुई। इसके कारण सैकड़ों स्कूली बच्चे भींगते और ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। वहीं फिरोजाबाद और आगरा देहात में कई जगह ओले भी गिरे। जिससे फसलों को नुकसान की आशंका है। 
विज्ञापन

2 of 7
बारिश के साथ ओले भी गिरे - फोटो : अमर उजाला
बारिश के बाद प्रशासन ने मौसम विभाग से चर्चा के बाद अलर्ट जारी किया, जिसमें लोगों से खराब मौसम में सावधानी बरतने को कहा गया। तेज बारिश के समय वाहन न चलाएं, सुरक्षित स्थान पर खड़े रहें। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन न केवल तेज हवाओं के साथ बारिश होगी, बल्कि कोहरा भी घना रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
आसमान में छाए काले बादल - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री नीचे है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। दोपहर में बादलों की लुकाछिपी बनी रही। शाम को बारिश हुई तो सर्दी के साथ गलन बढ़ गई। रात में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होती रही। 

4 of 7
आगरा में तेज बारिश हुई - फोटो : अमर उजाला
बारिश और बादलों के छाने के कारण मौसम अगले तीन दिनों तक खराब होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व ने एडवाइजरी जारी की है कि खराब मौसम में क्या करें और क्या न करें। तेज हवा, बारिश के समय विद्युत उपकरणों से दूर रहें, बच्चों को भी दूर रखें। 
विज्ञापन

5 of 7
मथुरा में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। गरज चमक के साथ बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में ओले पड़ सकते हैं। दिन में एक या दो बार तक बारिश हो सकती है। तूफानी हवाएं भी परेशान कर सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
अलर्ट में यह भी कहा गया है कि तूफान के समय घर से न निकलें। लेकिन ऐसा तभी करें जब घर की स्थिति अच्छी हो। जिन लोगों के पास घर नहीं है, वे नगर निगम के शेल्टर होम में रहें। अगर मकान जर्जर है तो सुरक्षित स्थान पर शरण ले लें। टार्च, कुल्हाड़ी, सीटी जैसी वस्तुएं राहत एवं बचाव में उपयोगी साबित हो सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बीएससी सेकंड ईयर विभाग में छत से टपकता पानी - फोटो : अमर उजाला
बारिश के कारण डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की जर्जर इमारतें टपकने लगी है। एमए फाइनल और बीएससी फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर विभाग में बुरा हाल है। इन विभागों की छतें इस कदर टपक रही हैं कि कड़ाके की ठंड में स्टाफ का बैठना मुश्किल है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें