अखिलेश यादव और डिंपल यादव
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश ने कहा कि आज नेताजी हमारे बीच नहीं हैं, उनका मैनपुरी से बहुत गहरा लगाव रहा है। मैनपुरी से ही संघर्ष करे नेताजी आगे बढ़े और समाज के हक के लिए लड़ाई लड़ी। सपा उसी संघर्ष को आगे बढ़ाने और नेताजी के दिखाए रास्ते पर चलने का प्रयास करेगी। मैनपुरी में जो विकास नेताजी ने किया है, उसे और आगे ले जाने का काम करें। उन्होंने कहा कि मैनपुरी में नेताजी के काम को डिंपल आगे बढ़ाएंगी।