फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ज्वेलरी एक्सपो में देखिए चांदी का जूता और कार, महिलाओं को लुभा रहा चार ग्राम में हॉलमार्क का सोने का हार

Mon, 14 Nov 2022 09:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ज्वेलरी एक्सपो में चांदी का कार और जूते - फोटो : अमर उजाला
अभी तक कहावतों में तो बहुत सुना था, लेकिन चांदी का जूता देखना है कि तो आगरा के फतेहाबाद रोड पर चल रहे ज्वेलरी एक्सपो में आइये। चांदी की जूतियां, चप्पलों के साथ कार, बर्तन, पानी की बोतल सब कुछ चांदी का मिलेगा। दूसरे दिन सोमवार को छह हजार से ज्यादा बिजनेस विजिटर ऑर्डर के लिए पहुंचे। तीन दिवसीय एक्सपो में एक हजार करोड़ रुपये के कारोबार की नींव पड़ने की उम्मीद है।

सोमवार को ज्वेलरी एक्सपो में दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मथुरा, लखनऊ, खुर्जा, हापुड़, कानपुर, इटावा, मैनपुरी समेत कई जगहों से थोक और खुदरा विक्रेता पहुंचे। आगरा सराफा एसोसिएशन की ओर से आयोजित बी-टू-बी प्रदर्शनी में एक साथ निर्माता, खुदरा विक्रेता और थोक विक्रेताओं को एक मंच मिला है। सोमवार की शाम मेयर नवीन जैन एक्सपो में पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस तरह के एक्सपो से छोटे व्यापारियों, कारखानेदारों को बड़ा मंच मिलता है। इस दौरान ज्वैलर्स एक्सपो के मनीष मौर्य, नितेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, मयंक जैन, बृजमोहन रैपुरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 5
चांदी के आभूषण देखतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

नई तकनीक और डिजाइन पर जोर

एक्सपो में चांदी की चेन बनाने वाली मशीनों और डिजाइन के लिए कटिंग वाली मशीनों को लेकर काफी पूछताछ हो रही है। आगरा चेन और पायल का बड़ा हब है, जहां से पूरे देश में यह दोनों उत्पाद पहुंच रहे हैं। आगरा सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि बेंगलुरू की पोलकी और एंटीक ज्वेलरी के साथ गुजरात और राजस्थान के रॉयल लुक वाली डिजाइनें विजिटर को पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
चांदी का लूडो - फोटो : अमर उजाला

चांदी का चौसर, शतरंज और लूडो

एक्सपो में अलीगढ़ के शिशिर सिंघल की ओर से चांदी की कार ही आकर्षण का केंद्र नहीं है, बल्कि चांदी का चौसर, शतरंज और लूडो यहां विजिटर को लुभा रहे हैं। शतरंज और लूडो देखकर कदम खुद व खुद रुक जा रहे हैं। इसमें पांसा और गोटियां भी चांदी की है। चांदी की ठोस और अंदर से खोखली प्रतिमाएं भी इस एक्सपो में है।

4 of 5
ज्वेलरी एक्सपो - फोटो : अमर उजाला

चार ग्राम में हॉलमार्क का सोने का हार

दिल्ली के निर्माता की स्टॉल पर 22 कैरेट सोने का हार महज 4 ग्राम का बनाया गया है। सात ग्राम वजन में पूरा सेट यहां पेश किया गया है। जयंत सोनी ने बताया कि सोने की पतली परत में मोम भरकर इस हार को डिजाइन किया गया है। वहीं चांदी के आभूषणों में ज्यादा वजन पसंद किया गया। पायलें 50 से 100 ग्राम में हैं, जबकि अधिकतम 450 ग्राम की पायलें भी यहां प्रदर्शित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ज्वेलरी एक्सपो में आभूषण देखते लोग - फोटो : अमर उजाला

इटली, टर्की और रूस की सिल्वर ज्वेलरी भी

एक्सपो में इटली, रूस और टर्की की स्टर्लिंग ज्वेलरी भी पेश की गई है। बेंगलुरू के अक्षय राका ने बताया कि इटली की हल्की ज्वेलरी की कामकाजी महिलाओं और कालेज जाने वाली छात्राओं में ज्यादा मांग है। इटली के डिजाइनरों से वह भारतीय जरूरतों के मुताबिक डिजाइन तैयार करा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें