फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: वृंदावन में राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां तेज, हेलीपैड पर पहुंचे एयरफोर्स के ऑफिसर, किया निरीक्षण

Sat, 25 Jun 2022 11:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
हेलीपैड पर पहुंचे एयरफोर्स के ऑफिसर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के वृंदावन में 27 जून को आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत सत्कार के लिए कृष्णा कुटीर में तैयारियां जोरों पर हैं। कृष्णा कुटीर को सजाया जा रहा है। माताएं भी राष्ट्रपति के स्वागत सत्कार की तैयारियां कर रही हैं। वहीं आज सुबह कृष्णा कुटीर के सामने बने हेलीपैड पर mi-17 हेलीकॉप्टर का ट्रायल किया गया।  वृंदावन के कृष्णा कुटीर के सामने बने हेलीपैड पर शनिवार की सुबह mi-17 हेलीकॉप्टर का ट्रायल किया गया। सुबह लगभग 8:10 पर दिल्ली की ओर से आए एवं 117 हेलीकॉप्टर ने आगे वाले हेलीपैड पर लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद हेलीकॉप्टर से उतरे विंग कमांडर विक्रमजीत सिंह ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान उड़ी धूल पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आज एक हेलीकॉप्टर उतरा है तो इतनी धूल उड़ रही है सोमवार को 3 हेलीकॉप्टर के उतरने पर कितनी धूल उड़ेगी।  इसका अंदाजा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने नहीं लगाया है।


विज्ञापन

2 of 6
लैंडिग के दौरान उड़ती धूल - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों से मिट्टी को लेवल कर पानी डलवाए जाने के आदेश भी दिए। वहीं हेलीपैड के पास पेड़ों को देखकर भी उन्होंने शंका जाहिर की। लगभग आधा घंटा रुकने के बाद हेलीकॉप्टर ने आसमान में दो चक्कर लगाए और फिर दिल्ली की ओर रवाना हो गया।
विज्ञापन

3 of 6
कृष्णी कुटीर में फुलवारी सही करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कृष्णा कुटीर में जगह-जगह रंगोली बनाई जाएगी। आश्रय सदन की माताएं टीका लगाकर और स्वागत गीत गाकर मेहमानों का स्वागत करेंगी। इसके लिए आश्रय सदन की माताओं को बाकायदा ट्रेनर तैयारी करा रहे हैं। जो माताएं राष्ट्रपति से मिलेंगी उन्हें शिक्षित किया जा रहा है। आश्रय सदन की अधीक्षिका शिल्पा मुरघई ने बताया कि आश्रय सदन के माधव हाल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में ही माताएं राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री से अपनी बात रखेंगी।

4 of 6
कृष्णी कुटीर में मुख्य द्वार पर सड़क में गड्ढा - फोटो : अमर उजाला

जर्जर मार्ग को दुरुस्त कराने में जुटे विभाग 

नगला रामताल रोड से ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर तक सड़कों को एकदम दुरुस्त करने के लिए मथुरा-वृंदावन नगर निगम और पीडब्ल्यूडी विभाग जुटा हुआ है। जहां कहीं भी मार्ग जर्जर है, उसको ठीक किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति का काफिला कृष्णा कुटीर से निकलकर नगला कीकी, गांव सुनरख, छह शिखर मंदिर तिराहे और रमणरेती परिक्रमा मार्ग होते हुए वीआईपी रोड पर पहुंचेगा, जबकि वीआईपी पार्किंग से बांकेबिहारी मंदिर की ओर जाने वाली सड़क में जगह-जगह टूटी टाइल्स को हटाकर नई सड़क बनाने और व्यापक सफाई व्यवस्था करने के लिए डीएम ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन

5 of 6
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी ने किया बांकेबिहारी की गलियों का निरीक्षण

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार दौरे कर हर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने स्वयं आ रहे हैं। शुक्रवार को एसएसपी डॉ. गौरव ने कार्यक्रम स्थल कृष्णा कुटीर से लेकर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की गलियों का निरीक्षण किया। वहीं, सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम सफाई व्यवस्था में जुटा

वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने कमर कस ली है। नगर आयुक्त अनुनय झा ने जलकल और प्रकाश विभाग को निर्देशित कर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए कहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग को आदेशित किया कि उक्त मार्ग में विशेष तौर पर सफाई अभियान चलाया जाए। नगर निगम प्रशासन ने खुले घूम रहे जानवरों के प्रवेश पर भी रोक लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें