आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र के सुरेश नगर में 120 गज जमीन के विवाद में बॉडी बिल्डर शाहिद कुरैशी उर्फ गुड्डू पहलवान (49) की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने मृतक के भाई और भतीजों पर हत्या का आरोप लगाया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सुरेश नगर, न्यू आगरा में 120 गज जमीन के विवाद में शाहिद कुरैशी उर्फ गुड्डू पहलवान (49) की हत्या कर दी गई। आरोप है कि भाई और भतीजे ने थाने शिकायत करने जाने से पहले रास्ते में घेरकर पिटाई लगाई। बाद में सड़क पर पड़ा भारी पत्थर सिर में मार दिया। इससे पहलवान का जबड़ा और आंखें बाहर आ गए। दांत टूटकर जमीन पर बिखर गए। सुबह-सुबह बीच सड़क पर हुए हत्याकांड से क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। परिवार के लोगों के आने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। एक दिन पहले ही मृतक ने पुलिस से शिकायत की थी मगर सुनवाई नहीं हुई। इससे लोगों में आक्रोश है।
लश्करपुर स्थित सुरेश नगर के गुम्मट निवासी शाहिद कुरैशी (49) उर्फ गुड्डू पहलवान बॉडी बिल्डर थे। वह एक जिम में ट्रेनर भी थे। 8 महीने पहले नौकरी छोड़ दी। वर्तमान में अबुल उलाह दरगाह के पास फूल-माला बेचने का कार्य करते थे। बेटे अजान ने बताया कि घर के पीछे ही 120 वर्ग गज जमीन है। इस जमीन को लेकर पिता का बड़े भाई अफसर उर्फ लाला और छोटे भाई बंटी कुरैशी से विवाद चल रहा था। मामले में कोर्ट से केस भी जीत चुके हैं। इसके बावजूद दोनों भाई परेशान कर रहे थे। पिता ने कई साल पहले किसी तरह जमीन को बेच दिया। तब भी दोनों कब्जे की कोशिश कर रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
घटनास्थल पर मौजूद महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाना पुलिस ने गंभीरता से नहीं ली घटना
मृतक के बेटे अजान ने बताया कि सोमवार सुबह ताऊ अफसर और चाचा बंटी अन्य लोगों के साथ आए। वो जमीन पर कब्जा करने लगे। अपने साथ दरवाजे और चौखट लाए थे। मजदूरों को लगाना चाहते थे। पिता शाहिद सहित अन्य ने विरोध किया। महिलाओं में झगड़ा होने लगा। इस पर पिता दोस्त के साथ थाना न्यू आगरा गए। पुलिस से शिकायत की मगर सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने कार्रवाई करने की कहकर भेज दिया। इस पर एसीपी हरीपर्वत कार्यालय पहुंचे। तब थाना पुलिस आई लेकिन दूसरे पक्ष से बात कर वापस आ गई। मामले को हल्के में लिया। अगर पहले ही दिन पुलिस सक्रिय होती। कार्रवाई कर देती तो पिता की जान बच जाती। हालांकि एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद का कहना है कि कोई भी थाने और उनके ऑफिस नहीं आया। अगर आया होता तो सख्त कार्रवाई होती।
विज्ञापन
3 of 9
घटनास्थल पर मौजूद महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जान बचाने के लिए भिड़ गए थे शाहिद
मृतक के परिजन के मुताबिक, पूरा परिवार सोमवार को जमीन पर कब्जे की आशंका से रातभर जागता रहा। मंगलवार सुबह 8:30 बजे अफसर, बंटी, उसके बेटे मेहताब, आफताब, अफसर की पत्नी आसमीन सहित अन्य लोग आ गए। एक बार फिर जमीन पर कब्जा करने लगे। बहस के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। यह देखकर शाहिद अपने दोस्त दिलशाद के साथ थाने जाने की कहकर स्कूटर से निकले मगर आरोपियों ने 150 मीटर की दूरी पर दोनों को घेर लिया। शाहिद को जमीन पर गिरा लिया। मारपीट कर नाले में फेंकने का प्रयास किया। शाहिद भी आरोपियों से भिड़ गए। तभी अफसर और आफताब ने घटना कर दी। लहूलुहान हालत में शाहिद को थाने लाए। वहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली गेट स्थित अस्पताल लाए मगर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
भाई के मकान पर भी कर लिया कब्जा
परिजन ने बताया कि शाहिद चार भाई थे। इनमें बड़े अफसर, छोटे अतीक, शाहिद और बंटी कुरैशी थे। शाहिद का साथ अतीक दे रहे थे। उनके मकान पर भी आरोपी कब्जा किए हुए हैं। शाहिद के तीन बेटे अजान, फैज और जैद के अलावा एक बेटी हैं। पिता रहीश की वर्ष 2016 में मौत हो गई थी। वहीं, पति की हत्या से पत्नी नाजनीन बेसुध हो गईं। उन्हें परिवार की महिलाएं किसी तरह संभाल रही थीं।
विज्ञापन
5 of 9
एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि मामले में दिलशाद की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें भाई अफसर, भतीजे मेहताब और आफताब पर हत्या का आरोप लगाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। थाने आकर शिकायत करने की पुष्टि नहीं हुई। थाना पुलिस की लापरवाही सामने नहीं आई है।
दोस्त की तहरीर पर प्राथमिकी
शाहिद अली की हत्या के बाद पुलिस ने उनके साथी दिलशाद की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। शाहिद के बेटे जैद ने इस पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि परिजन से तहरीर लेनी चाहिए थी।
हादसे का मंजर देख इलाके में दहशत
सुरेश नगर क्षेत्र घनी आबादी वाला है। यहां मिश्रित आबादी है। मंगलवार को दिनदहाड़े बेहरहमी से हुई हत्या के बाद लोगों की भीड़ लगी रही। लहूलुहान हालत में शाहिद का शव देखकर लोग सहम गए। कई महिलाओं ने उल्टियां कर दी। पूरे क्षेत्र में लोग घटना की चर्चा करते रहे।
खुद को भाजपा नेता बताता था आरोपी अफसर
दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद शाहिद के बेटे ने बताए कि आरोपी अफसर उर्फ लाला खुद को भाजपा का नेता बताता था। क्षेत्र में लोगों पर रौब गांठता था। पुलिस से भी पार्टी के नाम पर साठगांठ करता था। उसने एक वर्ष पूर्व हिस्ट्रीशीटर भाइयों से भी धमकी दिलवाई थी।
पुलिस ने करीबियों से शुरू की पूछताछ
घटना के बाद भागे हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश देना शुरू कर दिया। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देख आरोपियों के साथ अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक टीम से जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। कुछ करीबियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।