फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women Boxers: ये हैं आगरा की 'मैरीकॉम', पदकों पर लगा रहीं पंच, राष्ट्रीय स्तर पर जीत चुकी हैं 14 पदक

Wed, 29 Jun 2022 04:32 PM IST
मुकेश कुमार सिद्धार्थ चतुर्वेदी, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
मुक्केबाज बबिता, शैली सिंह और अंजली चाहर - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी की मुक्केबाज बेटियां अपने पंच से देश में शहर का नाम रोशन कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय मुक्केबाजी टीम की ओर से प्रतिनिधित्व करने के अलावा मुक्केबाज बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर 14 से ज्यादा पदक जीत चुकी हैं। तीन साल में इनकी संख्या 30 से 57 पर पहुंच गई है।

अपने पंच के बूते पर मुक्केबाज मंजेश कुमारी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं, जबकि शैली सिंह हाल ही में राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनी हैं। जिला बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष राहुल सिंह का कहना है कि स्कूलों में मुक्केबाजी को तीन-चार सालों से काफी महत्व दिया जा रहा है। सन 2019 में जहां शहर में महिला मुक्केबाजों की संख्या 30 थी, वहीं इनकी संख्या अप्रैल-2022 तक लगभग 57 पहुंच चुकी है। 

खिलाड़ी नई तकनीकों को अपना रहे 

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त रेफरी सोमेश दुबे का कहना है कि उदयीमान खिलाड़ी उन नई तकनीकों को गंभीरता से अपना रहे हैं, जो आज की मुक्केबाजी के लिए जरूरी है। यही कारण है कि चार सालों में महिला मुक्केबाज राज्यस्तर से लेकर राष्ट्रीयस्तर तक पदक ला रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
मुक्केबाज मंजेश - फोटो : अमर उजाला

मंजेश ने जीते हैं छह पदक

कजाकिस्तान में सन 2019 में हुई इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजी टीम की ओर से प्रतिनिधित्व कर चुकीं 21 साल की मंजेश सन 2018 में दिल्ली में हुई यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा राज्य स्तर की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में उनके नाम पांच से ज्यादा पदक हैं। मंजेश कहती हैं कि मुक्केबाजी उनके लिए तपस्या है। 
विज्ञापन

3 of 5
मुक्केबाज शैली सिंह - फोटो : अमर उजाला

नाम भी है, नौकरी भी है

24 साल की महिला मुक्केबाज शैली सिंह सन 2019 में केरल में हुई सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता रही हैं। इसके अलावा लखनऊ में सन 2019 में हुई यूपी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बेस्ट बॉक्सर से अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। शैली का कहना है कि मुक्केबाजी से नाम भी है, नौकरी भी है। इसलिए इसमें पूरा समय देती हूं। 

4 of 5
मुक्केबाज बबीता कुमारी - फोटो : अमर उजाला

पैदा होता है आत्मविश्वास

15 साल की मुक्केबाज बबीता कुमारी सन 2021 में सोनीपत में हुई जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। सन 2022 में मेरठ में हुए राज्यस्तरीय ट्रॉयल में भी शानदार प्रदर्शन रहा। बबीता का कहना है कि मुक्केबाजी से आत्मविश्वास पैदा होता है। बबीता इस साल रोहतक में लगे नेशनल बॉक्सिंग कैंप में 54 किलो भार वर्ग में पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुक्केबाज अंजली चाहर - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय पदक का सपना

18 साल की मुक्केबाज अंजली चाहर इसी महीने पंचकूला, हरियाणा में हुए यूथ गेम्स में कांस्य पदक विजेता बनीं हैं। इसके अलावा यूपी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में तीन बार पदक जीत चुकी हैं। सन 2021 में सोनीपत में हुए यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में यूपी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी अंजली का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना उनका सपना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें