फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिताः खाकी का फर्ज और घर की जिम्मेदारी, लॉकडाउन में 15 घंटे की ड्यूटी पर महिला पुलिसकर्मी

Wed, 01 Apr 2020 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
महिला पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ घर में बच्चों और मां-बाप का ख्याल रखना है तो दूसरी तरफ खाकी का फर्ज निभाना है, महिला पुलिसकर्मी दोनों ही जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं। लॉकडाउन में महिला होमगार्ड से लेकर निरीक्षक तक को 12 से 15 घंटे ड्यूटी करनी पड़ रही है। शहर और देहात में अलग-अलग स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई हैं। हर चौराहे पर यह पुलिसकर्मी लोगों की मदद कर रही हैं। उन्हें खाना खिलाने से लेकर संक्रमण से बचाव के बारे में जागरूक कर रही हैं। महिलाओं और बच्चों को भी समझाती हैं। घर जाने पर संक्रमण से बचने का ख्याल रख रही हैं। अपने बच्चों, मां-बाप, सास-ससुर, भाई और बहन से लेकर दोस्त और रिश्तेदारों को इस महामारी से बचाव के बारे में समझाती हैं। अगली स्लाइड्स में पढ़िए पूरी खबर...  
 
विज्ञापन

2 of 5
अलका सिंह, निरीक्षक, प्रभारी महिला थाना, बबली राजपूत, सिपाही, थाना हरीपर्वत - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं को करती हूं जागरूक
मैं अलग-अलग मोहल्लों में जाकर लोगों को भीड़ नहीं जुटने के बारे में समझाती हूं। खासतौर पर कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे में भी बताया जाता है। महिलाओं को जागरूक किया जाता है। - अलका सिंह, निरीक्षक, प्रभारी महिला थाना 

सोशल डिस्टेंसिंग का रहता है ख्याल 
थाने के साथ ही चौराहे पर ड्यूटी लग रही है। इस दौरान थाने आने वाले लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाता है। लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के बारे में बताती हूं। - बबली राजपूत, सिपाही, थाना हरीपर्वत 
 
विज्ञापन

3 of 5
नीतू सिंह, सिपाही, शबाना खान, होमगार्ड, महिला थाना - फोटो : अमर उजाला
पूरी सावधानी के साथ कर रही ड्यूटी
मैंने लॉकडाउन में अपने परिवार को घर से बाहर नहीं निकलने के बारे में बता दिया। मैं जब ड्यूटी पर आती हूं तो मास्क और ग्लब्स पहनती हूं। लोगों की शिकायत को सुनती हूं। नीतू सिंह, सिपाही, एसएसपी ऑफिस 
 

4 of 5
लोगों को खाना देते आगरा पुलिस के सिपाही - फोटो : अमर उजाला
ड्यूटी से पहले निपटा देती हूं जरूरी काम
मैं सुबह आठ बजे से पहले घर के जरूरी काम निपटा लेती हूं। आठ बजे ड्यूटी पर जाना पड़ता है। इस दौरान सड़क पर मिलने वाली महिलाएं और बच्चों को समझाते हैं। उन्हें घर में रहने की सलाह देती हूं। - शबाना खान, होमगार्ड, महिला थाना 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बोदला चौराहे पर ड्यूटी करतीं महिला पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
परिवार को भी मना किया बाहर निकलने से
मेरी ड्यूटी एसबीआई तिराहे पर लग रही है। ड्यूटी शुरू होने से पहले घर के जरूरी काम निपटा लेती हूं। परिवार के लोगों को बाहर निकलने से मना कर दिया है। लॉकडाउन का पालन कराने के प्रयास करती हूं। - मंजू लता शर्मा, होमगार्ड, महिला थाना
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें