फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DBRAU Agra: बीएएमएस कॉपियां बदलने के मामले में STF की रडार पर 20 कर्मचारी व अधिकारी, जल्द हो सकते हैं गिरफ्तार

Mon, 12 Sep 2022 07:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
एसटीएफ - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कॉपियां बदलने के मामले में फरार छात्र नेता राहुल पाराशर अभी तक गिरफ्त में नहीं आ सका है। मगर, एसटीएफ को छात्र नेता के साथ ही 40 से अधिक की संलिप्तता की जानकारी मिली है। इनमें एजेंट के साथ 20 कर्मचारी और अधिकारी भी शामिल हैं। टीम अब एक-एक करके सभी से पूछताछ करेगी। साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तारी की जाएगी।

बीएएमएस की परीक्षा में कॉपी बदलने का मामला 27 अगस्त को सामने आया था। थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने टेंपो चालक देवेंद्र और डॉ. अतुल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा। एजेंसी के कार्यालय में रखी सौ कापियों की जांच में एक  कालेज के 14 छात्रों की कापियों की लिखावट अलग-अलग मिली। इस पर पुलिस ने एक और मुकदमा लिखा। इधर, मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद जांच एसटीएफ को दी गई है। एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

2 of 7
एसटीएफ ने एसआईटी से संबंधित रिकॉर्ड भी लिया - फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, कॉपियां बदलने वाला पूरा गैंग कार्य कर रहा था। इसमें छात्र नेता के अलावा विश्वविद्यालय से जुड़े कर्मचारी, अधिकारी और एजेंसी के कर्मचारियों की संलिप्तता की जानकारी मिली है। इस संबंध में एसटीएफ साक्ष्य संकलन करने में लगी है। एसपी एसटीएफ राकेश कुमार यादव ने बताया कि 40 से अधिक के बारे में जानकारी मिली है। इस पर एसटीएफ की टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन

3 of 7
छात्र नेता के घर पहुंची एसटीएफ - फोटो : अमर उजाला

 छात्र नेता की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, पूरा परिवार हो गया है फरार

सिकंदरा के केके नगर निवासी छात्र नेता राहुल पाराशर की तलाश में पुलिस ने आगरा और आसपास के जिलों में दबिश दी है। छात्र नेता और उसका परिवार फरार है। उसके मकान मालिक से भी पूछताछ की गई है। अब एसटीएफ रिश्तेदार और परिचितों के बारे में जानकारी जुटा रही है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।

4 of 7
पूछताछ करती एसटीएफ - फोटो : अमर उजाला

पुलिस लाइन में कार्यालय पर भी कर सकते हैं शिकायत

एसटीएफ ने विश्वविद्यालय परिसर में कैंप ऑफिस बनाया है। कैंप ऑफिस में लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। हालांकि कार्यालय विश्वविद्यालय परिसर में होने की वजह से कुछ लोगों को पहचान का डर सता रहा है। इस पर लोगों से पुलिस लाइन स्थित एसटीएफ कार्यालय में भी सूचनाएं मांगी जा रही हैं। इसके अलावा एसटीएफ ने टेलीफोन नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जारी की हैं।
विज्ञापन

5 of 7
विश्वविद्यालय में एसटीएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

हर दिन दस लोगों की शिकायत

एसटीएफ के टेलीफोन और मोबाइल नंबर पर हर दिन दस शिकायत आ रही हैं। इनमें कापियां बदलने से लेकर डिग्री के लिए रुपये मांगने, परीक्षा केंद्र बनाने में अनियमितता, नकल का ठेका लेने और फर्जी तरीके से प्रवेश आदि की शिकायत हैं। इन सबकी जांच अलग-अलग टीम कर रही हैं।
विज्ञापन

6 of 7
विश्वविद्यालय पहुंची एसटीएफ - फोटो : अमर उजाला

कल बैठक लेंगे नोएडा एसटीएफ के एसपी

एसटीएफ की नोएडा यूनिट के पुलिस अधीक्षक कुलदीप नारायण मंगलवार को आगरा आ रहे हैं। वह विश्वविद्यालय जाएंगे। कापियां बदलने के प्रकरण में जानकारी लेंगे। इसके साथ ही आगरा एसटीएफ के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विश्वविद्यालय पहुंची एसटीएफ - फोटो : अमर उजाला

जांच के घेरे में आएंगे सेवानिवृत्त कर्मचारी

एसटीएफ की जांच के घेरे में सेवानिवृत्त कर्मचारी भी आएंगे। एसटीएफ के मुताबिक, सरकारी कर्मचारी की सेवानिवृत्ति के छह साल बाद तक जांच की जा सकती है। भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर कार्रवाई की जा सकती है। पेंशन रुक सकती है। गिरफ्तारी की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें