फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: MI के लिए हर्षा भोगले की प्लेइंग इलेवन में आगरा के दो प्लेयर, इन्हें चुनने की बताई ये वजह

Sat, 31 Mar 2018 01:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
हर्षा भोगले - फोटो : अमर उजाला
दुनिया के जाने-माने क्रिकेट कमेंट्रेटर हर्षा भोगले ने आईपीएल में खेलने वाली मुंबई इंडियंस टीम के संभावित ग्यारह खिलाड़ियों की सूची जारी की है। इसमें आगरा के ताबड़तोड़ बल्लेबाज तजेंद्र सिंह ढिल्लन और राइट आर्म लेग स्पिनर राहुल चाहर को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
तजिंदर - फोटो : अमर उजाला
क्रिकबज पर जारी की गई इस सूची के बाद शहर के लोगों की इन दोनों खिलाड़ियों से उम्मीदें और बढ़ गई हैं। क्रिकबज पर हर्ष भोगले की मुंबई इंडियंस की संभावित सूची जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर इन दोनों खिलाड़ियों के पक्ष में कमेंट आने का सिलसिला शुरू हो गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
राहुल चाहर - फोटो : अमर उजाला
हर्षा भोगले की मुंबई इंडियंस में संभावित प्लेइंग इलेविन की टीम में रोहित शर्मा, इविन लेविस, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, केरोन पोलॉर्ड, कुनाल पांड्या, पेट कमिंस, जसप्रीत बुमराह, अकील धनंजय के  साथ राहुल चाहर और तजेंद्र सिंह ढिल्लन के नाम शामिल हैं।

4 of 5
तजिंदर - फोटो : अमर उजाला
भोगले ने कहा है कि जहां तजेंद्र स्लॉग ओवरों में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं, वहीं राहुल चाहर शुरू के ओवरों में विरोधी टीम के लिए सिरदर्द बन सकते हैं। सोशल मीडिया पर चल रहे कमेंट्स में आगरा के जाने-माने कमेंट्रेटर नरेंद्र शर्मा ने हर्ष भोगले की इस टीम को मुंबई इंडियंस की शानदार टीम बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल चाहर - फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि हर्षा भोगले दुनिया के प्रख्यात क्रिकेट जानकारों में शामिल हैं। इसलिए उनके द्वारा जारी की गई संभावित टीम को कम नहीं आंका जाना चाहिए। शहर में कई क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित कराने वाले केशव अग्रवाल का कहना है कि शहर के लिए यह गौरव की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें