फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: तेज रफ्तार कार ने खोखा उड़ाया, चार साल के मासूम की मौत, बहन की हालत गंभीर; देखें तस्वीरें

Sat, 25 Apr 2026 11:02 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के दयालबाग क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खोखे में टक्कर मार दी, जिससे 4 साल के बच्चे की मौत और उसकी बहन गंभीर घायल हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, कार से बीयर की कैन भी बरामद हुई।
विज्ञापन
1 of 5
दयालबाग कार हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के दयालबाग क्षेत्र के वीर नगर में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे रखे खोखे में टक्कर मार दी। अपनी परनानी के साथ खोखे पर बैठे मासूम भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले चार साल के बच्चे ने दम तोड़ दिया जबकि छह वर्षीय बहन का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उधर भीड़ ने कार चालक और उसके साथियों को पकड़कर न्यू आगरा पुलिस के हवाले किया।घटना शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे की है। मूल रूप से सदर के गोपालपुरा निवासी छोटू कुमार और उनकी पत्नी रूबी करीब एक वर्ष से अपनी नानी बैकुंठी देवी और नाना गोकुल चंद के साथ दयालबाग के वीर नगर में किराए पर रहते हैं। वह जूता फैक्टरी में काम करते हैं। परिवार का खर्च पूरा करने के लिए नाना-नानी घर के पास ही पुलिया के किनारे खोखे में गुटखा और अन्य सामान बेचते हैं।

छोटू ने बताया कि दोपहर में नानी खोखे पर बैठी थीं। उनका बेटा प्रदीप और बेटी इशनिया परनानी के पास खोखे पर चले गए। दोनों खोखे के पास रखे पत्थर पर बैठे थे। इसी दौरान वीरी सिंह कॉलेज की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आई। पुलिया पर मोड़ते समय चालक कार को संभाल नहीं सका और खोखे में टक्कर मार दी। पुलिस ने कार चालक की पहचान बसेरा एन्क्लेव निवासी राहुल कुमार के रूप में की है।


 
विज्ञापन

2 of 5
दयालबाग कार हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार में मिली बीयर की कैन
पुलिस को कार के अंदर बीयर की कैन मिली हैं। माना जा रहा है कि आरोपी कार में ही पार्टी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराया है। मेडिकल में पुष्टि होने पर मामले में धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि दयालबाग रोड पर आसपास दो स्थानों पर शराब के ठेके खुले हुए हैं। दोपहर के बाद यहां दुकानों और डिवाइडर पर ओपन बार शुरू हो जाता है। लोग कारें खड़ी कर नशा करते हैं और क्षेत्र में नशे की हालत में वाहन दौड़ाते हैं। पहले भी दयालबाग क्षेत्र में इसके चलते कई बार हादसे हो चुके हैं।



 
विज्ञापन

3 of 5
दयालबाग कार हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई का बहुत ख्याल रखती थी बहन
छोटू कुमार के भाई अनिल ने बताया कि पहले गोपालपुरा में इशनिया का एडमिशन कराया था। छोटू के नानी के पास रहने जाने पर पढ़ाई छूट गई थी। इसके बाद इसी माह परिवार ने क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में दोनों का एडमिशन कराया था। दोनों भाई-बहन एक साथ स्कूल जाते थे। प्रदीप का इशनिया बहुत ख्याल रखती थी। खुद की उम्र मात्र 6 वर्ष है मगर प्रदीप को तैयार करने से लेकर उसका बस्ता वही ठीक करती थी।

 

4 of 5
दयालबाग कार हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसी के घर नहीं जला चूल्हा
हादसे में मासूम बेटे की मौत से पिता छोटू बोलते-बोलते रोने लगते हैं। मोहल्ले में किसी के घर चूल्हा नहीं जला। लोगों ने बताया कि सामान लेने जाने पर प्रदीप खोखे पर परनानी-परनाना के साथ बैठा मिलता था। बहुत प्यार से बोलता था। मां रूबी कई बार रोते-रोते बेहोश हो गई। बच्ची अर्धबेहोशी की हालत में बार-बार भाई के बारे में पूछ रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दयालबाग कार हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
की जा रही है कार्रवाई
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बाताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें