आगरा की दो सगी बहनों के धर्मांतरण मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड सय्यद दाउद के भोपाल स्थित घर की कुर्की कर दी है। कनाडा में छिपे आरोपी पर विदेशी फंडिंग और पाकिस्तान कनेक्शन के आरोप हैं, अब उसके खिलाफ फरारी में आरोपपत्र दाखिल होगा।
आगरा के सदर थाना क्षेत्र की दो सगी बहनों के धर्मांतरण के मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड सय्यद दाउद के भोपाल वाले घर की कुर्की कर दी गई है। पुलिस ने फर्नीचर सहित अन्य सामान जब्त किया है। घर पर कोर्ट के आदेश की काॅपी भी चिपकाई गई है। आरोपी कनाडा में रहकर धर्मांतरण गिरोह के लिए फंडिंग कर रहा था। पुलिस अब उसके खिलाफ फरारी में चार्जशीट लगाने के बाद दूतावास से संपर्क कर उसे भारत लाने का प्रयास करेगी।
वर्ष 2025 में सदर क्षेत्र की दो सगी बहनों की गुमशुदगी थाना सदर में दर्ज हुई थी। जांच में उनका धर्म परिवर्तन करवाकर धर्मांतरण के गैंग में शामिल किए जाने का पता चला था। पुलिस टीम ने धर्मांतरण गैंग का पर्दाफाश करते हुए 6 राज्यों से गैंग के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। दोनों बहनों को मुक्त करवाकर परिजन के सुपुर्द किया था। आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेजा था।
विज्ञापन
2 of 5
दाउद के घर की कुर्की
- फोटो : पुलिस
विवेचना साइबर क्राइम थाना प्रभारी रीता सिंह कर रही हैं। जांच में आरोपियों के पाकिस्तान से कनेक्शन होने के साक्ष्य मिले थे। गैंग को धर्मांतरण के लिए विदेशी फंडिंग का जिम्मा मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के गांधी नगर निवासी सय्यद दाउद पर था। आरोप है कि उसका संपर्क पाकिस्तान में बैठे लोगों से है। कनाडा में रहकर गैंग के सदस्यों को निर्देश देता था।
विज्ञापन
3 of 5
दाउद के घर की कुर्की
- फोटो : पुलिस
आरोपी के पकड़ में नहीं आने पर पुलिस ने कुर्की का नोटिस उसके घर पर चस्पा किया था। न्यायालय का आदेश नहीं मानने पर विवेचक ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दो दिन पहले विवेचक टीम के साथ भोपाल पहुंचीं। उन्होंने स्थानीय पुलिस को कोर्ट का आदेश दिखाया। इसके बाद आरोपी के गांधी नगर स्थित रिलायबल हाइटेक सिटी कॉलोनी स्थित घर पहुंचीं।
4 of 5
दाउद के घर की कुर्की
- फोटो : पुलिस
घर में पिता मिले। पुलिस ने पिता से जानकारी के बाद दाऊद की संपत्ति को जब्त किया। इनमें फर्नीचर सहित अन्य रोजमर्रा का सामान था। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि सय्यद दाउद गिरोह की फंडिंग करता था। वह कनाडा में छिपा है। उसे भारत लाने के प्रयास किए जाएंगे। गिरोह में जितने भी लोग हैं, उन सभी पर कार्रवाई होगी।
इनके खिलाफ पहले हुई कार्रवाई
दिल्ली निवासी अब्दुल रहमान, उसके बेटे अब्दुल रहीम और अब्दुल्ला, गोवा की रहने वाली आयशा उर्फ एसबी कृष्णा, शाहगंज के सराय ख्वाजा का रहमान कुरैशी, मुजफ्फर नगर का अबू तालिब, जयपुर का मोहम्मद अली उर्फ पीयूष पवार, हसन अली उर्फ शेखर राय, ओसामा खान, अब्दुल रहमान, मनोज कनौजिया, जुनैद कुरैशी, रित बनिक उर्फ मोहम्मद इब्राहिम के खिलाफ पूर्व में आरोपपत्र लगाया जा चुका है।