फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी टला नहीं है खतरा, आज रात आ सकता है तूफान, इतनी हो सकती है 'तबाही' की रफ्तार

Wed, 09 May 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
तूफान से तबाही - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने छह से आठ मई के बीच धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है। मंगलवार का दिन आशंकाओं और अनहोनी के डर के बीच बीत गया। हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि मंगलवार रात तक तूफान आ सकता है। इसकी रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक या इससे ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
ख्ांभ्ाा गिरा - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह से ही तपिश शुरू हो गई और दोपहर में पारा 36.4 डिग्री पर पहुंच गया था। लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटे में आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में तेज रफ्तार आंधी तूफान आ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
अांध्ाी से तबाही - फोटो : अमर उजाला
इसकी सामान्य रफ्तार 50 से 70 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। गरज-चमक के साथ बारिश के भी आसार हैं। स्थानीय कारकों के कारण कहीं इससे ज्यादा रफ्तार भी हो सकती है। 

4 of 5
तबाही - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी और नीट की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं सोमवार शाम को कोचिंग ही नहीं गए। अधिकांश कोचिंग संस्थानों में बेहद कम उपस्थिति रही। सरकारी कार्यालयों से भी कर्मचारी शाम को जल्दी घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तूफान से तबाही - फोटो : अमर उजाला
आगरा में दो मई को भयंकर तूफान में आया था। जिसमें 50 से ज्यादा लोग मर गए थे। फसलें ज्यादा तबाह हुई थीं। इससे पहले 11 अप्रैल को भी तूफान ने तबाही मचाई थी। खेरागढ़ और फतेहाबाद में भारी तबाही हुई। अभी तक लोग सिसक रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें