आगरा में कोचिंग शिक्षक ओपी यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए पूर्व छात्रा के प्रेमी निखिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रेमिका को शिक्षक द्वारा परेशान किए जाने के शक में आरोपी ने उनकी पीठ पर बैठकर चाकू से गला रेत दिया था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-3 स्थित वीएस प्लाजा में संचालित कोचिंग में शिक्षक ओपी यादव हत्याकांड का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। कोचिंग की पूर्व छात्रा के प्रेमी निखिल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, उसने शिक्षक की पीठ पर बैठकर चाकू से उनका गला रेता था।
पूछताछ में उसने बताया कि प्रेमिका को शिक्षक काफी समय से परेशान कर रहा था। उसने कई लड़कियों को बर्बाद किया होगा। इसलिए व्हाइट बोर्ड पर मार्कर से रेपिस्ट भी लिख दिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, शिक्षक का हेलमेट, स्कूटी और खून से सने आरोपी के कपड़े बरामद किए। एडीसीपी मनोज कुमार ने बताया कि मूलरूप से कानपुर देहात निवासी शिक्षक ओपी यादव सेक्टर-13 में रहते थे। सेक्टर तीन में कोचिंग चलाते थे। उनका शव 6 नवंबर की सुबह कोचिंग में मिला था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
हत्या के आरोप में प्रकाश नगर, शाहगंज निवासी, निखिल को पकड़ा गया है। वह इंटरमीडिएट पास है। उसकी उम्र करीब 22 साल है। पिता का जूता कारखाना है। वह उनके साथ ही व्यापार करता था। दिसंबर 2025 में उसकी दोस्ती जगदीशपुरा क्षेत्र की युवती से हुई थी। वह उससे शादी भी करना चाहता था। इसी बीच उसे पता चला कि प्रेमिका काफी डरी हुई है।
विज्ञापन
3 of 8
आरोपी युवक और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पूछने पर उसने शिक्षक ओपी यादव के बारे में बताया। वह उन्हें बड़े पापा कहती है मगर वो कुछ और ही निकले। उसने एक दिन शिक्षक के साथ प्रेमिका को पिज्जा खाते हुए देखा। उसे लगा कि शिक्षक उसे परेशान करता है। एक दिन बात कर समझाने गया मगर शिक्षक ने उसे धमकाया। कोचिंग के बाहर से ही भगा दिया।
4 of 8
कोचिंग पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कोचिंग की करता था रेकी
पुलिस ने बताया कि शिक्षक के ठीक से बात नहीं करने पर उसे बहुत बुरा लगा। वह कोचिंग में शिक्षक और विद्यार्थियों के आने और जाने की जानकारी लेने लगा। 2 नवंबर को अपना मोबाइल बंद करने के बाद शाम 6:30 बजे ऑटो से कोचिंग आया। ऑफिस में बैठकर बात करने लगा। उस समय ओपी यादव अकेले थे। शिक्षक को धमकी दी कि अगर वो अपनी हरकत से बाज नहीं आए तो अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन
5 of 8
मृतक शिक्षक का फाइल फोटो और आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
यह सुनकर शिक्षक ने टेबल पर रखा ताला उसके सिर पर मारा। वह मटन काटने का चाकू लेकर आया था। उसने उनकी गर्दन पर चाकू मार दिया। वह फर्श पर गिर गए। उसे लगा कि वो बच जाएंगे, इसलिए पीठ पर बैठकर गला रेत दिया। बाद में शिक्षक का हेलमेट और स्कूटी लेकर भाग गया। बिचपुरी में जाकर एक जगह साथ लाए कपड़े पहन लिए। खून से सनी शर्ट को फेंक दिया। शिक्षक का मोबाइल भी तोड़कर फेंक दिया था।
विज्ञापन
6 of 8
वारदात की जानकारी देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
400 कैमरे खंगाले, काॅल डिटेल से खुला राज
एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए दो टीम लगी थीं। एक टीम ने मृतक की काॅल डिटेल खंगाली। दूसरी ने 400 से अधिक कैमरों को चेक किया। फुटेज में आरोपी स्कूटी से जाता नजर आया था। वहीं शिक्षक की काॅल डिटेल में दो महिलाओं के नंबर निकले थे। एक महिला कानपुर की थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की मगर हत्या का कोई कनेक्शन नहीं निकला। दूसरी शिक्षक की पूर्व छात्रा थी।
विज्ञापन
7 of 8
आगरा शिक्षक हत्याकांड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने उससे मां की मौजूदगी में पूछताछ की। वह पुलिस के सवालों का जवाब नहीं दे पा रही थी। हालांकि यही बताया कि शिक्षक उसे ब्लैकमेल करते थे। इससे वो परेशान थी। मोबाइल में शिक्षक से हुई चैट को भी डिलीट कर दिया था। इससे उस पर शक बढ़ गया।
उसकी काॅल डिटेल में प्रकाश नगर निवासी निखिल का नंबर निकला। 2 नवंबर की दोपहर से उसका मोबाइल बंद था। पुलिस उसके घर पहुंची, वह भागा हुआ था। शुक्रवार को बिचपुरी से उसे पकड़ लिया गया। उसने शिक्षक की हत्या करना कबूल कर लिया। वह हत्या के काफी देर बाद घर गया था।