फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल के दीदार के लिए दीवानगी: दो दिन में करीब 70 हजार पर्यटकों ने देखी 'मोहब्बत की निशानी'

Sun, 26 Dec 2021 07:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सप्ताहांत पर ताजमहल के दीदार के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार और रविवार को करीब 70 हजार पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। दोनों दिन स्थिति यह रही कि ताजमहल में प्रवेश के लिए सुबह से शाम तक पर्यटकों की कतार लगी रहीं। शनिवार को क्रिसमस की छुट्टी के कारण पर्यटकों ने रिकॉर्ड बनाया तो रविवार को भी 30 हजार से अधिक पर्यटक ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। मोहब्बत की निशानी दिनभर पर्यटकों से गुलजार रही।  

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के रिकॉर्ड के अनुसार रविवार को 33747 पर्यटकों ने टिकट खरीदा। इनमें करीब 250 विदेशी पर्यटक हैं। आगरा किला, सिकंदरा समेत अन्य स्मारकों पर भी पर्यटकों की संख्या अन्य दिनों के मुकाबले अधिक रही। वहीं शनिवार को 33,791 सैलानियों ने टिकट खरीद कर प्रवेश किया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पास वीआईपी मेहमानों, ग्रुप के आने के कारण 35 हजार से ज्यादा सैलानियों ने ताजमहल निहारा। 

 
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल में प्रवेश के लिए लगी कतारें - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह 11 बजे से लेकर पांच बजे तक ताज पर पर्यटकों की भारी भीड़ बनी रही। दोपहर में ताज के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर प्रवेश के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। पर्यटकों को ताजमहल में प्रवेश के लिए इंतजार तक करना पड़ा। 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा किला के बाहर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
आगरा किले पर दो से तीन हजार सैलानियों की संख्या रहती है, लेकिन क्रिसमस पर 8 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंचे। रविवार को भी पर्यटकों की संख्या पांच हजार से अधिक रही। अन्य स्मारकों पर भी यही हाल रहा। 

4 of 5
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन उद्यमियों के अनुसार ताजमहल पर अब 31 दिसंबर तक भीड़ रहेगी। साल का आखिरी सप्ताह चल रहा है। नौकरीपेशा लोग बकाया छुट्टियों को खत्म करने के लिए सैर सपाटे पर निकलते हैं। दिल्ली एनसीआर के लोग आगरा आना पसंद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल में तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
नए साल से पहले ताजमहल पर पर्यटकों की आमद जरूर बढ़ी है, लेकिन कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने ताजनगरी की चिंता फिर बढ़ा दी है। क्योंकि इस साल होटलों में नए साल पर जश्न नहीं होंगे। भव्य समारोह भी स्थगित हो गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें