फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवोहम: 'शंकर संकट हरना' से गूंजा आगरा, कैलाश खेर के सुरों के साथ आस्था और श्रद्धा के सागर में उतरे दर्शक

Sat, 28 Feb 2026 08:35 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अमर उजाला के ‘शिवोहम’ कार्यक्रम में पद्मश्री कैलाश खेर के कैलासा बैंड ने भक्ति गीतों की ऐसी प्रस्तुति दी कि पूरा आगरा शिवमय हो उठा। लेजर शो, 12 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन और शिव तांडव स्तोत्र के साथ श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
विज्ञापन
1 of 5
शिवोहम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में शुक्रवार की शाम शिव और शिवत्व के नाम रही। अमर उजाला की ओर से तारघर मैदान में आयोजित जीवांजलि कार्यक्रम शिवोहम में पदमश्री कैलाश खेर के कैलासा बैंड की सजीव प्रस्तुति ने दर्शकों को आस्था और श्रद्धा के सागर में उतारा। करीब चार घंटे तक चले कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र महादेव की कैलाश नगरी सी नजर आई और हर दर्शक भोलेनाथ का भक्त। कैलाश खेर ने अपने गीतों से भक्ति, प्रेम और कर्म का संदेश दिया।

श्रद्धा, प्रेम और समर्पण के नाम रहा शिवोहम
कार्यक्रम में सबसे पहले कैलासा बैंड ने शिवोहम की प्रस्तुति दी। शिव-शक्ति के मिलन की कथा, एलईडी स्क्रीन पर रुद्राभिषेक और 12 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन को देख शहरवासी हाथ जोड़ सिर झुकाते नजर आए। वहीं गंगा आरती के लिए दर्शकों ने प्रतीकात्मक रूप से फ्लैश लाइट जलाकर हाथ उठाया तो हर शख्स आध्यात्म के रंग में सराबोर नजर आया।



 
विज्ञापन

2 of 5
कैलाश खेर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डमड्ड-डमड्ड के साथ डमरू की धुन पर एक पैर पर नाचे शहरवासी
 सृष्टि की उत्पत्ति और आदि अनंत शिव। कैलाशपति की महिमा के साथ 12 ज्योर्तिलिंगों के दिव्य दर्शन। लेजर लाइटों से उकेरा भोलेनाथ का दिव्य स्वरूप। मौका था अमर उजाला के शिवांजलि कार्यक्रम शिवोहम काए जिसमें पदमश्री कैलाश खेर ने अपने भक्ति गीतों से शहरवासियों में शिवत्व का भाव जगाया। तारघर मैदान पर आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने आकाश की ऊंचाइयों में नदी से बहते आदियोगी को महसूस किया।



 
विज्ञापन

3 of 5
शिवोहम में दर्शक - फोटो : अमर उजाला
शिव तांडव स्त्रोतम
अमर उजाला की ओर से आयोजित शिवोहम कार्यक्रम का आगाज लेजर शो से हुआ। स्क्रीन पर चलती रंग-बिरंगी रोशनी के माध्यम से शिव होने का मतलब बताया गया तो लोग नतमस्तक होते नजर आए। रात करीब साढ़े 8.30 बजे जैसे ही कैलाश खेर मंच पर आए, शहरवासियों का जोश जुनून में बदल गया। मुझे इश्क हो गया गीत से शुरू हुआ सफर मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया, म्हारे चतुर सुजान से होते हुए तौबा-तौबा, सूरज को तक लैन दे तक चलता रहा। शिव तांडव स्त्रोतम के साथ ही रात करीब 10.30 बजे कार्यक्रम ने पूर्णता प्राप्त की और फिर आने के वादे के साथ कैलाश खेर ने शहरवासियों से विदाई ली।

 

4 of 5
मंच पर बुलाए दर्शक - फोटो : अमर उजाला
दर्शकों को मंच पर बुलाया
कार्यक्रम के दौरान उस समय उत्साह चरम पर पहुंच गया जब कैलाश खेर ने शहर की युवतियों को स्टेज पर आकर लाइव परफार्मेंस देने को कहा। इसके बाद दर्शक दीर्घा में बैठीं युवतियों ने पूरे उल्लास के साथ मंच पर अपने पसंदीदा गायक के साथ जमकर डांस किया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंच पर मचाया धमाल - फोटो : अमर उजाला
साथ गुनगुनाते और नाचते रहे शहरवासी
शिवोहम के दौरान शहरवासियों पर भक्तिगीत का ऐसा जोश चढ़ा कि लोग अपनी-अपनी जगह खड़े होकर कैलाश खेर के साथ न केवल पूरे कार्यक्रम के दौरान गीत गुनगुनाते रहे बल्कि मंच के सामने भी लोग मगन होकर झूमते नजर आए।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें