फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा बवाल: बाजार कराया बंद, पंचायत में जुटे लोग और जल उठा रुनकता, पुलिस को साजिश की भनक तक नहीं लगी

Sat, 16 Apr 2022 09:35 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा रुनकता बवाल - फोटो : अमर उजाला
आगरा के रुनकता में शुक्रवार को तीन घरों में आगजनी और तोड़फोड़ साजिश के तहत की गई। घटना से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल हुआ था। इसमें आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर हाट बाजार में पंचायत की बात लिखी गई। सुबह सात बजे रिक्शे में लगे लाउडस्पीकर से बाजार बंद कर हाट बाजार चौकपर इकट्ठा होने के लिए कहा गया। लोग जुटते रहे, लेकिन पुलिस को साजिश की भनक तक नहीं लगी। स्थानीय खुफिया तंत्र भी फेल रहा, जिससे तीन घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की वारदात हो गई।

कस्बे में दूसरे समुदाय का युवक युवती को ले गया था। इसको लेकर पहले दिन से ही क्षेत्र के लोगों में गुस्सा था। लोगों ने थाने पर हंगामा किया था। इसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ था। बुधवार को युवती बरामद हुई। बृहस्पतिवार को उसे आशा ज्योति केंद्र भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। युवती के परिवार के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने युवक के परिजनों को भी छोड़ दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आगजनी से पहले हुई थी पंचायत - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात से ही सोशल मीडिया पर पंचायत को लेकर मैसेज वायरल होने लगे थे। इसमें आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर बैठक करने की बात कही गई। इसके बावजूद पुलिस सोती रही। सुबह होते हुए कुछ लोगों ने माइक हाथ में लेकर रिक्शे से लाउडस्पीकर पर पंचायत की बात कही। बाजार बंद करके आने को कहा। इसके बाद बाजार बंद होने लगा। एक-एक करके लोग जुट गए। इतने पर भी पुलिस और खुफिया तंत्र को भनक नहीं लग सकी। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि भीड़ के जुटने पर पुलिस नहीं आई। आगजनी की घटना के बाद कई लोगों ने फोन किए। सबसे पहले चौकी प्रभारी और एक सिपाही आए थे, बाद में थाने की फोर्स पहुंची।
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी के घर में लगाई गई आग - फोटो : अमर उजाला

साजिद का ग्राम प्रधान से हुआ था विवाद

लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपी साजिद पर पहले भी मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। उसका ग्राम प्रधान अनुज कुमार से भी विवाद हुआ था। हालांकि अभी पुलिस की जानकारी में नहीं है। थाना प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि साजिद का आपराधिक इतिहास निकाला जाएगा।

4 of 5
आरोपी के घर में लगाई गई आग - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की नाकामी

- बृहस्पतिवार को वायरल हुआ था संदेश, पुलिस ने ध्यान नहीं दिया।
- शुक्रवार को सुबह 7 बजे बाजार बंदी के लिए माइक पर एलान किया गया फिर भी नहीं चेती पुलिस।
- सुबह नौ बजे चौक पर पंचायत में लोग जुटे, उपद्रवियों ने लोगों को भड़काया, पुलिस का खुफिया तंत्र भी फेल रहा।
- सुबह 10 बजे साजिद के घर पर हमला किया, साढ़े 10 बजे उसके भाई और चाचा के घर पर आग लगाई चौकी पुलिस 10:50 पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

शोभायात्रा में व्यस्त था फोर्स : एसएसपी

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चार दिन पहले बालिग युवती एक युवक के साथ गई थी। दोनों अलग-अलग संप्रदाय के हैं। युवती को बरामद कर लिया है। कोर्ट बंद होने के कारण बयान नहीं हो सका है। कुछ लोग इकट्ठा हुए। इसके बाद युवती को ले जाने वाले युवक के घर में आगजनी की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी को निलंबित किया है। थाना प्रभारी के खिलाफ भी जांच के आदेश किए गए हैं। अगर, उनकी लापरवाही पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। कुछ वीडियो मिले हैं। बृहस्पतिवार रात को डा. भीमराव आंबेडकर की शोभायात्रा में फोर्स व्यस्त था। उसका फायदा उठाकर ऐसी घटना की गई। आरोपियों पर गैंगस्टर और एनएसए की भी कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें