फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से निगरानी, कोई राशन तो कोई सैनिटाइजर लेने घर से निकला

Sat, 04 Apr 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से लाइव निगरानी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में हरीपर्वत चौराहे पर पुलिसकर्मी पास-पास खड़े हुए हैं। सभी दूर-दूर खड़े हो जाएं। बैरियर के पास रहे। वाहनों की चेकिंग करें। बेवजह वाहन लेकर निकलने वालों पर कार्रवाई की जाए। चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों की शुक्रवार को एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार ने स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से निगरानी की। इस दौरान कंट्रोल रूम से ही पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। 
 
विज्ञापन

2 of 8
स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम - फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से शहर के तकरीबन 109 चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी की जा रही है। 25 से अधिक चौराहों पर पीए सिस्टम लगे हैं। जिनसे कंट्रोल रूम से संदेश दिया जा सकता है। शुक्रवार को एसपी ट्रैफिक कंट्रोल रूम में आए। उन्होंने पहले चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक की। इसके बाद दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

3 of 8
हरीपर्वत चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मी वाहन चेकिंग करते हुए - फोटो : अमर उजाला
हरीपर्वत चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मियों को दूर-दूर खड़े होकर चेकिंग के बारे में बताया। इसी तरह साईं का तकिया और राजा मंडी पर रिक्शा चालकों की भीड़ लगने पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। कंट्रोल रूम से ही चौराहों पर भीड़ लगने पर कार्रवाई के निर्देश भी पुलिसकर्मियों को दिए जा रहे हैं।

4 of 8
हरीपर्वत चौराहे पर पुलिसकर्मी वाहन चेकिंग करते हुए - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। पुलिस के रोकने पर तरह-तरह के कारण भी बता रहे हैं। कोई राशन तो कोई सैनिटाइजर लेने जाने की बात करता है। कई बार पुलिस कार्रवाई कर रही है तो कई बार आगे से बाहर नहीं निकलने के बारे में हिदायत देकर छोड़ रही है। इसके अलावा हाथों में डॉक्टर का पर्चा लेकर निकलने वालों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

5 of 8
बोदला पर टैक्सी की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बोदला चौराहा, दोपहर 12: 11 बजे
बोदला पुलिस चौकी के सामने पुलिस ने बैरियर लगा रखे हैं। एक टैक्सी कार आई, इसमें तीन लोग सवार थे। ये सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे। पुलिस के रोकने पर चालक कहता है कि वह राशन दिलाने जा रहा है। पुलिस ने घर के पास ही राशन लेने को कहा। इस पर कहा कि राशन दूर से लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने हिदायत देने के बाद कार सवारों को जाने दिया। इसी तरह एक साइकिल सवार को भी रोका। साइकिल पर बच्चा भी था। साइकिल चला रहे युवक ने कहा कि वह बेटे को डॉक्टर के पास दिखाने ले जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 8
वजीरपुरा चौराहे पर पुलिस ने एक कार को रोका - फोटो : अमर उजाला
वजीरपुरा, दोपहर 01:30 बजे
वजीरपुरा चौराहे पर पुलिस ने एक कार को रोका, इसमें दो युवक सवार थे। एक कार चला रहा था और दूसरा बगल में बैठा हुआ था। दोनों ने ही मास्क नहीं लगाया था। इस पर पुलिस ने लॉकडाउन का पालन नहीं करने के बारे में कहा। युवक तरह-तरह की बातें करते हैं। इस पर दरोगा ने कार की तलाशी ली। सीट के नीचे एक हॉकी रखी मिली। युवकों के पास हॉकी रखने का भी कोई कारण नहीं था। बाद में पुलिस से माफी मांगने लगते हैं। इस पर पुलिस उन्हें जाने देती है। आगे से बाहर नहीं निकलने की हिदायत भी देती है।
विज्ञापन

7 of 8
बेवजह घर से बाहर आ रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की ओर से आवश्यक सेवाओं में शामिल लोगों को पास दिए हैं। लेकिन, कुछ लोग इन पास के बहाने भी घर से बेवजह बाहर आ रहे हैं। तीन दिन पहले हरीपर्वत चौराहे पर पुलिस ने एक कार को रोका था। कार चालक प्रशासन से जारी पास दिखा रहा था, पुलिस को बाहर आने का कारण नहीं बता सका। इस पर पुलिस ने चालान काट दिया था। वहीं कुछ लोग बेवजह सड़कों पर हैं। एक एक्टिवा सवार महिला को गाड़ी सिखाने के लिए सूनसान सड़क पर निकल आया।
विज्ञापन

8 of 8
एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर को दिखाने जाएं तो एंबुलेंस से: एसएसपी
एसएसपी बबलू कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि यदि कोई व्यक्ति घर से निकलने का कारण मरीज को लेकर जाना बता रहा है तो यह नहीं चलेगा। एंबुलेंस से ही मरीज को लेकर जाया जा सकता है। अन्य वाहन से आने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें