फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में जमातियों के रुकने वाले इलाकों की नाकाबंदी, धर्मस्थल किए सैनिटाइज

Fri, 03 Apr 2020 02:16 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 7
धर्मस्थल किए सैनिटाइज - फोटो : अमर उजाला
तब्लीगी जमात से लौटकर 21 मार्च से सुहागनगरी में रह रहे सात में चार जमातियों को कोरोना वायरस के संदिग्ध लक्षण मिलने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जमातियों के रुकने वाले इलाकों नैनी ग्लास चौराहे से माता प्रसाद कलावती स्कूल से दुर्गेश नगर तक, राधाकृष्ण मंदिर के पीछे का इलाका, आगाशाह मस्जिद से शीशग्रान तक, छपरिया मोहल्ला, हुसैनी चौराहा पूरा इलाका सील कर दिया गया है। लोगों को घर से न निकलने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

2 of 7
धर्मस्थल किए सैनिटाइज - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम ने बृहस्पतिवार को मुस्लिम बहुल क्षेत्र की तीन प्रमुख मस्जिदों मोहल्ला शीशग्रान स्थित बड़ी मस्जिद, झमैया टोला, होली वाली भट्ठी स्थित मोती मस्जिद और दुर्गेश नगर स्थित फारुखी मस्जिद को सैनिटाइज किया। नगर निगम के इंस्पेक्टर अरविंद भारती ने बताया कि आलाधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के बाद तीनों प्रमुख मस्जिदों को अंदर और बाहर से पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया है। मस्जिदों की आसपास की गलियों के साथ दीवारों को भी सैनिटाइज किया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
डीएम चंद्र विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
धर्म स्थलों पर बाहरी व्यक्ति मिला तो होगी कार्रवाई : डीएम 
जिलाधिकारी ने सभी संप्रदाय के धर्मगुरुओं से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और धर्म स्थल पर रुकने वाले व्यक्तिओं की सूचना तत्काल देने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को सभी धर्मगुरुओं को संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान धर्मस्थल में बाहरी व्यक्ति मिलने अथवा कोविड-19 संक्रमित मिलने की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं क्षेत्र में सीलिंग और कर्फ्यू लागू करने जैसे कठोर कदम उठाए जाएंगे।

4 of 7
एकांतवास सेंटर पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला
कोरोना की संदिग्धता में 25 लोगों को एकांतवास
चार लोगों में कोरोना संक्रमण होने की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) द्वारा सौंपी गई सूची के आधार पर जनपद के विभिन्न हिस्सों से  25 लोगों को एफएच मेडिकल कॉलेज टूंडला में एकांतवास में रखा गया है। वहीं, बाहर से आए लोगों को सीएमओ ने घर से अलग रखने के आदेश दिए है। वहीं सीएमओ ने बैठक कर जनपद में निगरानी करने के लिए टीमों का गठन कर दिया है। 
विज्ञापन

5 of 7
फिरोजाबाद पुलिस ने सील किए एरिया - फोटो : अमर उजाला
जमातियों ने हास्पिटल में काटा हंगामा
तब्लीगी जमात से लौटे बिहार के सात जमातियों को स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद में क्वारंटीन किया है। बुधवार शाम जमातियों ने हंगामा कर दिया और बाहर जाने की जिद करने लगे। पहले हॉस्पिटल स्टाफ ने समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं मानने पर पुलिस बल ने हंगामा करने वालों को शांत कराया।
 
विज्ञापन

6 of 7
फिरोजाबाद में मिले लोगों को एकांतवास में रखा गया - फोटो : अमर उजाला
डीएम बोले, चार जमातियों के कोरोना पॉजिटिव होने की पूर्ण संभावना
डीएम चंद्र विजय सिंह ने कहा कि चार लोगों को कोरोना पॉजिटिव होने की पूर्ण संभावना है। इसकी पुष्टि लखनऊ की रिपोर्ट के बाद हो जाएगी। डीएम ने कहा है चारों को पॉजिटिव की पूर्ण संभावना मानते हुए प्रशासन ने अपनी तैयारी कर ली है। संबंधित क्षेत्रों को सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
छह अप्रैल तक पूरे क्षेत्र को सील कर दिया - फोटो : अमर उजाला
छह अप्रैल तक सील रहेंगे जमातियों के रुकने वाले इलाके 
निजामुद्दीन में आयोजित तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटे बिहार के सात जमातियों के रुकने वाले इलाकों शीशग्रान स्थित मस्जिद के आस-पास क्षेत्र के इलाके एवं गलियों को पूरी तरह से सील कर दिया है। वहीं मोती मस्जिद के आस-पास के इलाके को भी सील करने की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दुर्गेश नगर में स्थित सलमान फारुकी मस्जिद के पास नैनी ग्लास चौराहे से लेकर माता प्रसाद कलावती स्कूल कब्रिस्तान वाले रोड को बैरीकेडिंग कर सील करने की कार्रवाई की है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने कहा कि तीन अप्रैल को सुबह आठ बजे से छह अप्रैल तक पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कुछ क्षेत्रों में बैरीकेडिंग को बढ़ाया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें