फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापारः दिल्ली समेत कई शहरों में फैला है सरगना का नेटवर्क, सोनू पंजाबन से भी जुड़े हो सकते हैं तार

Fri, 24 Jul 2020 01:39 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • पुलिस कस्टडी रिमांड पर पूछे 50 सवाल
  • दिल्ली, मुंबई, लुधियाना के साथ विदेशी युवतियां संपर्क में
  • छह होटल संचालक और दस एजेंट के नाम लिए 
विज्ञापन
1 of 7
पुलिस अभिरक्षा में देह व्यापार के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में देह व्यापार की सरगना महिला ने पुलिस रिमांड पर कई राज उगले हैं। पुलिस ने उससे एक-एक करके 50 सवाल किए। मगर, उसने कई सवालों के जवाब नहीं दिए। यही कहा कि बहुत सारे बड़े लोगों से संबंध हैं। किस किसका नाम लूं। 10 साल से इस धंधे में हूं। उसके गैंग में दिल्ली समेत कई शहरों की युवतियां हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि सरगना के संबंध दिल्ली की सोनू पंजाबन से हो सकते हैं। सोनू दिल्ली में देह व्यापार का गैंग चलाता थी। उसे 12 साल की बच्ची के अपहरण, देह व्यापार और मानव तस्करी के मामले में सजा सुनाई गई है। 
विज्ञापन

2 of 7
पुलिस की गिरफ्त में सरगना (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पुलिस ने देह व्यापार करने वाली महिला को आठ जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसका एक साथी राहुल मिश्रा भी पकड़ा गया था। केस की जांच में लगे सीओ ताज सुरक्षा मोहसिन खान ने बुधवार को महिला को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने 48 घंटे की कस्टडी रिमांड मंजूर की थी।
विज्ञापन

3 of 7
देह व्यापार की सरगना गिरफ्तार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को पुलिस ने उसे रिमांड पर ले लिया था। महिला ने बताया कि बहुत सारे लोगों से संबंध हैं। अगर, नाम लेगी तो लिस्ट लंबी हो जाएगी। ऐसे में किस-किसका नाम लूं। पुलिस ने उससे पूछने के लिए 50 सवाल तैयार किए थे। पुलिस ने एक-एक करके पूछे तो वह भी कई चर्चित लोगों से संबंध होने के बारे में बताने लगी। 

4 of 7
इसी होटल में पकड़ा गया देहव्यापार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सरगना महिला का संपर्क होटलों के साथ ही कई फार्म हाउसों के संचालकों से भी था। इन फार्म हाउसों में आन डिमांड पार्टी में काल गर्ल युवतियों को बुलाया जाता था। इसके लिए पहले से रकम तय कर ली जाती थी। एक रात रुकने के बाद काल गर्ल को होटलों में भेज दिया जाता था। फार्म हाउसों के संचालक पहले से बुकिंग करते थे। 
 
विज्ञापन

5 of 7
दिल्ली में गैंग चलाने वाली सोनू पंजाबन - फोटो : SELF
देह व्यापार की सरगना महिला के संपर्क में दिल्ली, मुंबई, लुधियाना की कई सारी युवतियां संपर्क में है। इन्हें उसने देह व्यापार में शामिल कर रखा है। इसके अलावा उज्बेकिस्तान और रूस की युवतियां भी हैं। वह टूरिस्ट वीजा पर यहां आती हैं। इनके नामों के बारे में पता किया जा रहा है। 

संबंधित खबर- देह व्यापार: होटल संचालकों और एजेंटों के राज खोलेगी सरगना महिला, ऑन डिमांड बुलाती थी विदेशी युवतियां



 
विज्ञापन

6 of 7
पुलिस गिरफ्त में सरगना रोशनी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने छह होटल संचालकों के नाम लिए हैं। इसके साथ दिल्ली और आगरा के 10 से अधिक एजेंट के नाम बताए हैं। इनके बारे में पुलिस पड़ताल करने में लगी है। यह एजेंट इस समय कहां पर हैं? यह पता किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बबलू कुमार, एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी महिला के गैंग में दिल्ली, मुंबई और लुधियाना की युवतियां हैं। उसने कई एजेंट के नाम बताए हैं। कई होटल और फार्म हाउसों के संचालकों से भी संबंध की जानकारी मिली है। अभी आरोपी से और पूछताछ की जाएगी। -बबलू कुमार, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें