आगरा की पॉश कॉलोनी पांडव नगर में कारोबारी रोहित धूपड़ की पत्नी रितु (38) और बेटियों कायरा (3) तथा सचिका (6) की मौत के मामले की जांच नए सिरे से होगी। थाना शाहगंज इंस्पेक्टर प्रमुख जांच एजेंसियों के अधिकारियों से राय लेंगे। पूर्व में हुईं इस तरह की घटनाओं की विवेचना करने वाले अधिकारियों से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
2 of 5
मृतकों के फाइल फोटो
रितु, कायरा और सचिका के शव 24 फरवरी की शाम घर के ही बाथरूम में मिले थे। घर का मेन गेट अंदर से बंद था। तीनों नहाने की अवस्था में थीं। बालों में शैंपू लगा था। गैस गीजर के पाइप से गैस लीक हो गई थी? सिलिंडर खाली था।
विज्ञापन
3 of 5
मृतक मां-बेटियों के फाइल फोटो
रहस्यमय हालात में मां-बेटियों की मौत के मामले में विसरा परीक्षण रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को विसरा रिपोर्ट पुलिस को मिल गई। इसमें किसी भी तरह का जहर नहीं बताया गया है। इससे तो यही लग रहा है कि तीनों की जान दम घुट जाने से गई, लेकिन पुलिस अभी अपनी जांच पड़ताल जारी रखेगी।
4 of 5
बाथरूम में जांच करता अधिकारी
इंस्पेक्टर राजेश्वर प्रसाद त्यागी ने बताया कि पूर्व में कई जिलों में इस तरह की घटना हुई हैं। नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में एक दंपति बाथरूम में मृत मिले थे। इस मामले की जांच करने वाले अधिकारियों से राय ली जाएगी।
इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रमुख जांच एजेंसियों के अधिकारियों से बात की जाएगी। इस तरह की घटना में किन बिंदुओं से जांच की जाए। इस बारे में पता किया जाएगा। इसके अलावा अभी पूछताछ भी जारी रहेगी।