फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बुजुर्ग महिला हत्याकांड में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस को चौंकाया

Fri, 03 Dec 2021 02:56 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा: मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा में छत्ता के जाटनी का बाग स्थित बिल्डिंग में रहने वाली सराफ की पत्नी ऊषा गुप्ता की मौत फेफड़ों में संक्रमण की वजह से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा होने के बाद गुत्थी उलझ गई है। सवाल यह है कि फ्लैट के गेट पर बाहर से ताला किसने लगाया, अलमारी को किसने खोला, मृतका का मोबाइल कहां है, पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इन सभी सवालों के जवाब अभी ढूंढना बाकी है। मंगलवार की सुबह ऊषा गुप्ता का शव अपने फ्लैट में बेड पर पड़ा मिला था। उनके फ्लैट का बाहर से ताला लगा था। बहन सुनीता, भाई सुनील के आने पर ताला खोला गया था। ऊषा के सिर से कंबल बंधा हुआ था। मुंह से खून निकल रहा था। गेट पर नए ताले लगाए गए थे। आशंका थी कि हत्या के बाद फ्लैट के गेट पर बाहर से ताला लगाकर आरोपी भाग निकला। ऊषा गुप्ता के ताले और चाबी फ्रिज पर रखे थे। 
विज्ञापन

2 of 5
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह - फोटो : ani
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि ऊषा गुप्ता की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़ों मेें संक्रमण से होना आया है। शरीर पर कोई चोट नहीं है। हालांकि हत्या का मुकदमा दर्ज है। इसमें विवेचना की जा रही है। यह अभी खारिज नहीं किया गया है। पहले दिन से ही घरवाले कार्रवाई से इनकार कर रहे थे। मगर, गेट पर बाहर से ताला लगाए जाने से कई सवाल उठ रहे हैं। इस पर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कहां गया मोबाइल
फ्लैट में ऊषा गुप्ता का मोबाइल नहीं मिला, जबकि 26 नवंबर को बहन से ऊषा ने फोन पर बात की थी। उन्हें शादी में जाना था। मगर, उन्होंने इंकार कर दिया था। अगर, बीमार थीं तो बहन को क्यों नहीं बताया। उनके मोबाइल की आखिरी लोकेशन फ्लैट की आई है। ऐसे में मोबाइल को कौन ले गया।
 

4 of 5
आगरा: पूछताछ करती पुलिस - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
अनजान के लिए नहीं खोलती थीं दरवाजा
ऊषा गुप्ता किसी अनजान के लिए गेट नहीं खोलती थीं। अगर, कोई आया और बाहर से ताला लगाकर गया तो उनकी मौत के बाद इस बारे में बताया क्यों नहीं। अगर, मौत किसी के आने से पहले हो चुकी थी तो दरवाजा किसने खोला। उनके सिर पर कपड़ा क्यों बांधा गया, फ्लैट पर जो ताला था, वो ऊषा गुप्ता का नहीं था, नया ताला कौन लेकर आया, इन सभी सवालों के जवाब पुलिस पता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा: इसी फ्लैट में हुई महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित
अपार्टमेंट में 18 फ्लैट हैं। ऊषा गुप्ता पहली मंजिल पर रहती थीं। इसी अपार्टमेंट में अधिवक्ता कपिल पंवार भी रहते थे। उनकी अक्तूबर 2020 में हत्या कर दी गई थी। उनका परिवार जा चुका है। अब दूसरी हत्या की घटना से अपार्टमेंट रहने वाले अन्य लोग चिंतित हैं। वह जल्द से जल्द घटना का खुलासा करवाना चाहते हैं, जिससे हत्यारोपी के बारे में जानकारी मिल सके।

बुजुर्ग महिला हत्याकांड: कातिल का पता लगाने में जुटी आगरा पुलिस, सिर्फ परिचित के लिए खोलती थी दरवाजा, मोबाइल साथ ले गए हत्यारे


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें