फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro विधानसभा उपचुनाव: लोकतंत्र के प्रति इनके जज्बे को सलाम, आप भी करें मतदान

Sun, 19 May 2019 03:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता - फोटो : अमर उजाला
आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को एक महीने के बाद दूसरी बार मतदान का मौका मिला है। इस मौके पर मतदाता भी एक जिम्मेदार नागरिक की तरह अपनी भूमिका निभा रहे हैं। जो लोग छुट्टी का दिन समझ घर पर आराम कर रहे हैं, ये तस्वीरें उनके लिए नजीर हैं। इन तस्वीरों को देखिए और मतदान कीजिए, क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते। 

विज्ञापन

2 of 6
व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचीं बुजुर्ग मतदाता - फोटो : अमर उजाला
विजयनगर की रहने वाली मीना कुमारी 82 वर्ष की हैं। चलने में असमर्थ होने के बावजूद वो अपने परिजनों के साथ व्हीलचेयर से सरस्वती विद्या मंदिर में बने पोलिंग बूथ पर पहुंचीं और मतदान किया। मतदान के बाद मीना कुमारी ने लोगों से मतदान की अपील की।
विज्ञापन

3 of 6
85 वर्षीय मां के साथ मतदान करने जाता दिव्यांग राजू - फोटो : अमर उजाला
विजयनगर निवासी दिव्यांग राजू अपनी 85 वर्षीय मां को ट्राई साइकिल पर बैठाकर पोलिंग बूथ पर पहुंचा। यहां मां-बेटे ने मतदान किया और जिम्मेदारी निभाई।

4 of 6
मतदान के बाद दिव्यांग मतदाता - फोटो : अमर उजाला
दयालबाग के जगनपुर प्राथमिक विद्यालय में दिव्यांग नरेश कुमार मतदान किया। वो अपनी ट्राई साइकिल से पोलिंग बूथ पर पहुंचा। वहीं पोलिंग बूथों पर तैनात सुरक्षा कर्मी असहाय मतदाताओं का सहयोग कर रहे हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
बूथ के बाहर महिला मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी से युवा और महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। युवा मतदाता अपने परिवार के साथ मतदान करने आ रहे हैं। खासकर उन युवा मतदाताओं की खुशी देखते ही बन रही है, जिन्होंने पहली बार मतदान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बुजुर्ग दंपती ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
आरबीएस पोलिंग बूथ पर मतदान करने के बाद उंगुली पर लगी स्याही दिखाते बुजुर्ग दंपती। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें