फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी को पाने के लिए भाई का कत्ल: मायके से चूहामार दवा लाई थी खुशी, अमित की हत्या के बाद मुस्कुराता रहा 'कातिल'

Sat, 20 Jun 2026 12:47 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा से रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने भाभी को पाने के लिए भाई का कत्ल कर दिया। पुलिस ने हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पति की हत्या की साजिश में गिरफ्तार होने के बाद भी खुशी के चेहरे पर शिकन नहीं थी। भाई का हत्यारा भोला भी मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाए जाने पर मुस्कुरा रहा था। 
विज्ञापन
1 of 15
Agra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खुशी मेरे बेटे को फंसा गई...एक बेटा दुनिया से गया और एक को पुलिस ले गई। उसे फांसी को सजा होनी चाहिए। आगरा के सदर के सुल्तानपुरा क्षेत्र में रेस्तरां कर्मी अमित उर्फ सोलू की हत्या में उसके छोटे भाई और अमित की पत्नी के जेल जाने के बाद यह बात मां सरोज ने रोते हुए कही।

थाना सदर क्षेत्र में चिरोटी बाग, क्वालिटी चौराहे के पीछे बुधवार सुबह खेत में अमित (22) का शव लहूलुहान हालत में मिला था। यह छोटी बस्ती का रहने वाला था। अमित के छोटे भाई भोला ने साथ काम करने वाले युवक पर हत्या का शक जताया था। मगर पुलिस की जांच में वहीं कातिल निकला।

 
विज्ञापन

2 of 15
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों के चेहरे पर नहीं दिखी शिकन
उधर, पति की हत्या की साजिश में गिरफ्तार होने के बाद भी खुशी के चेहरे पर शिकन नहीं थी। उसके परिवार के लोग भी उससे मिलने नहीं आए थे। वह महिला पुलिसकर्मियों को बेझिझक पूरी घटना के बारे में बता रही थी। न्यायालय भेजे जाने से पहले मेडिकल के लिए ले जाने पर भी उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखी। 

 
विज्ञापन

3 of 15
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई का हत्यारा भोला भी मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाए जाने पर मुस्कुरा रहा था। उसे अपने किए पर कोई पश्चाताप नहीं था। पूछताछ में भोला ने बताया कि अमित की शादी से पहले ही उसकी खुशी से दोस्ती हो गई थी। 
 

4 of 15
विलाप करते अमित के पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों इंस्टाग्राम पर चैटिंग करते थे। शादी के बाद खुशी अपने पति को पसंद नहीं करती थी। पति के जाते ही वह और खुशी साथ हो जाते थे। अमित ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद होने लगा। उसके और अमित के बीच भी झगड़े होने लगे थे।
विज्ञापन

5 of 15
अमित की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मायके से लाई थी चूहामार दवा
अमित के बड़े भाई मांगे ने बताया कि खुशी काफी समय से भाई को रास्ते से हटाने की साजिश कर रही थी। मायके से चूहामार दवा लेकर आई थी। रोटियों में दवा मिलाकर खिलाने की कोशिश की थी। उस दिन भाई ने खाना नहीं खाया तो खुशी ने विवाद किया था। 
 
विज्ञापन

6 of 15
अमित का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद भाई उसके हाथ का खाना नहीं खा रहे थे। छोटा भाई भोला अभी कम उम्र का है, खुशी ने ही उसे जाल में फंसाया और उसके दिमाग में गलत विचार भरे। बातों में आकर भोला ने इतनी बड़ी वारदात कर दी। दोनों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

7 of 15
मृतक अमित की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेम-प्रसंग में हुई हत्या
युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई। मृतक के भाई भोला को गिरफ्तार किया गया। मृतक की पत्नी के साथ साजिश कर हत्या की बात सामने आई है। घटना में प्रयुक्त पत्थर और गमछा बरामद किया गया है। दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। - सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी
 

8 of 15
मृतक अमित की मां की फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
आगरा के सदर के सुल्तानपुरा इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की कड़वाहट और अनैतिक संबंधों की पराकाष्ठा को उजागर किया है। रेस्तरां कर्मी अमित उर्फ सोमू की हत्या उसके अपने सगे भाई भोलू ने ही की थी। प्रेम संबंधों में बाधक बनने से नाराज भोलू ने अमित को पहले पत्थर से कूचकर अधमरा किया और फिर गमछे से गला घोंटकर उसकी जान ले ली। 

9 of 15
आरोपी खुशी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना का खुलासा बुधवार सुबह तब हुआ जब सुल्तानपुरा क्षेत्र के एक खेत में अमित का रक्तरंजित शव मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे स्पष्ट था कि उस पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया था। पुलिस ने शव की शिनाख्त छोटी बस्ती निवासी अमित उर्फ सोमू (22) के रूप में की, जो आगरा कैंट क्षेत्र के एक रेस्तरां में काम करता था। प्रारंभिक जांच में मृतक के छोटे भाई भोला ने साथ काम करने वाले एक युवक पर हत्या का शक जताया था, लेकिन पुलिस की पैनी नजर ने सच्चाई को सामने ला दिया।

 

10 of 15
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में अमित के घर से निकलने के बाद भोलू भी उसके पीछे जाता दिखाई दिया। एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में हत्या के बाद भोलू को बदहवास हालत में भागते हुए भी देखा गया। पुलिस ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने तक इंतजार किया और उसके बाद घर आकर भोलू से पूछताछ की।

11 of 15
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी का अपनी भाभी से था अफेयर
पूछताछ के दौरान, आरोपी भोलू ने हत्या की वारदात को कबूल कर लिया। उसने बताया कि चार महीने पूर्व, 19 फरवरी को अमित की शादी प्रेमनगर निवासी खुशी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके और भाभी खुशी के बीच अनैतिक संबंध स्थापित हो गए थे। भाई के जीवित रहते हुए दोनों का साथ रहना मुश्किल हो रहा था। तीन दिन पहले अमित ने भोलू को भाभी खुशी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद दोनों भाइयों के बीच काफी झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद, भाभी खुशी ने ही भोलू से अमित को रास्ते से हटाने की सलाह दी।


 

12 of 15
भाई की हत्या - फोटो : अमर उजाला
खेत में पत्थर से कूंचा अमित का चेहरा
बुधवार की सुबह, जब अमित काम के लिए निकला, तो भोलू भी चुपके से उसके पीछे हो लिया। रास्ते में अमित खेत में शौच करने के लिए रुक गया। भोलू भी पीछे-पीछे खेत पर पहुंच गया। अमित को जरा भी शक नहीं हुआ। जैसे ही अमित शौच कर उठा, भोलू ने पास में पड़े एक पत्थर को उठाया और अमित के सिर और मुंह पर कई वार किए। अमित के बेसुध होते ही, भोलू ने गमछे से उसका गला घोंट दिया। जब अमित की हरकतें बंद हो गईं, तो उसने गमछे से उसका चेहरा ढक दिया और वहां से भाग निकला।

 

13 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाथ-मुंह धोए और कपड़े साफ किए
वारदात को अंजाम देने के बाद, भोलू ने एक सुरक्षित स्थान पर जाकर अपने हाथ-मुंह धोए और कपड़े साफ किए। इसके बाद वह घर लौटा और दूसरे कपड़े पहन लिए। जब लोगों को हत्या की जानकारी हुई, तो भोलू भी लोगों के बीच शामिल हो गया और रोने का नाटक करने लगा।

 

14 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने पुलिस को यह कहकर जांच को भटकाने का भी प्रयास किया कि उसका भाई किसी सहकर्मी के साथ विवाद में था। अमित की हत्या में भोलू के शामिल होने के शक में जब पुलिस ने घर आकर पूछताछ की, तो भाभी खुशी भी घबरा गई। पति की मौत के बाद भी उसके चेहरे पर कोई शिकन न देखकर पुलिस का शक और बढ़ गया।

 
विज्ञापन

15 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खुद के इस घिनौने कृत्य में फंसने के डर से, खुशी ने आत्महत्या करने की कोशिश की, हालांकि आसपास के लोगों ने उसे बचा लिया। पुलिस अब इस मामले में भाभी खुशी को भी मुख्य आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है। यह घटना प्रेम, विश्वासघात और अनैतिक संबंधों के ऐसे जाल को उजागर करती है, जिसने एक परिवार को बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें