मृतक सचिन चौहान का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि सचिन चौहान 21 जून को दोपहर 3:30 बजे घर से लापता हुआ था। इसके बाद उसका सुराग नहीं लग सका। हत्याकांड के खुलासे के लिए थाना न्यू आगरा पुलिस और एसटीएफ लगी थी। रविवार को पुलिस को कुछ सुराग मिले। वाटर वर्क्स से कमला नगर निवासी हैप्पी खन्ना को पकड़ लिया। उससे पूछताछ के बाद दयालबाग के तुलसी विहार निवासी सुमित असवानी, कमला नगर निवासी मनोज बंसल, रिंकू को गिरफ्तार कर लिया। छह घंटे बाद में हर्ष चौहान पकड़ा गया। इनके पास से सात मोबाइल, 1200 रुपये और दो कार (क्रेटा और ईको) बरामद कीं।