फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में बिटिया की हत्या: 'एक बार मेरी लाडली का चेहरा तो दिखा दो...', रो-रोकर बेसुध हुई मां

Sat, 20 Mar 2021 01:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
किशोरी हत्याकांड: गांव गैलाना में पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के गांव गैलाना में किशोरी की हत्या ने ग्रामीणों को दहला दिया है। हर किसी के जहन में यही सवाल है कि किसने मासूम को बेरहमी से मारा है? शुक्रवार को बिटिया का शव घर लाया गया तो मां रो-रोकर बेसुध हो गई। होश आया तो फिर बिलख पड़ीं...लाडली है मेरी बिटिया, मैं उसे दूर नहीं जाने दूंगी, एक बार उसका चेहरा तो दिखा दो...। अन्य महिलाओं ने अपने आंसू रोककर उन्हें संभाला।
विज्ञापन

2 of 6
बिटिया की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी व एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
थाना सिकंदरा के गांव गैलाना निवासी 14 वर्षीय किशोरी की शुक्रवार को हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के जंगल में स्थित तालाब में अर्द्धनग्न हालत में पड़ा मिला। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका जाहिर की। मृतक किशोरी की दो बहन और दो छोटे भाई और हैं। वह दूसरे नंबर की थी। कक्षा चार तक पढ़ी थी। लॉकडाउन में पढ़ाई बंद कर दी थी। 
विज्ञापन

3 of 6
किशोरी हत्याकांड: टेंपो के पास ग्रामीणों को हटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि बिटिया सबकी लाडली थी। बेटी के नहीं मिलने पर सबसे पहले मां ही जंगल की तरफ आई। काफी तलाशने पर जब वह नहीं मिली तो घर लौट गईं। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि बेटी अब फिर कभी उन्हें मां कहकर नहीं पुकारेगी। जब उन्हें बेटी की मौत की जानकारी हुई तो घटनास्थल पर दौड़ी चली गईं। पुलिस ने शव ले जाने के लिए टेंपो मंगवाया था। जानकारी पर मां आ गई। टेंपो के आगे बैठ गईं। 

4 of 6
किशोरी हत्याकांड: ग्रामीण को हटाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मृतका की मां रोते हुए एक ही बात कह रही थीं कि एक बार बेटी का चेहरा दिखा दो। वही तो उनकी लाडली थी। उसे अपनी गोद में ले लूंगी। कहीं नहीं जाने दूंगी। महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मां को संभाला। टेंपा चला तो वह पीछे दौड़ने लगीं। महिला पुलिसकर्मियों ने उनको फिर पकड़ा। मृतका के भाई और बहन भी बदहवास हालत में रो रहे थे। पिता का भी हाल बुरा हो रहा था। 
विज्ञापन

5 of 6
बिटिया की हत्या के बाद मौके पर डाग स्क्वैड व पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा तक पहुंचा मामला
किशेारी की हत्या का मामला डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा तक पहुंच गया है। भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने डिप्टी सीएम को घटना की जानकारी दी। भाजपा विधायक ने बताया कि डिप्टी सीएम ने जिलाधिकारी और एसएसपी से वार्ता करने की बात कही है। भाजपा विधायक बच्ची के शव के साथ पोस्टमार्टम हाउस तक गए। रात में ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराने के लिए अधिकारियों से वार्ता भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आगरा में बिटिया की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
बिटिया की हत्या की जानकारी आसपास के क्षेत्र में कुछ ही देर में पहुंच गई। इस पर बड़ी संख्या में लोगों का आना शुरू हो गया। पुलिस के शव उठाने पर लोग आक्रोशित हो गए। लोग इस बात पर अड़ गए कि आरोपी पकड़ा जाना चाहिए। पुलिस शव उठाने में जल्दबाजी कर रही थी। उसका चेहरा तक नहीं दिखाया जा रहा था। बवाल की आशंका बनने लगी। इसको भांपते हुए अधिकारियों ने आसपास के सभी थानों की फोर्स बुला ली। पुलिस के पहुंचने पर बाहरी लोगों को हटा दिया गया। बाद में जनप्रतिनिधियों के आने पर मामला शांत हो गया। गांव में फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें