फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: 'धरती की जांच' के बाद तैयार होगा भूकंप झेलने वाला पिलर, कार्य में आई तेजी

Sun, 13 Dec 2020 09:57 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
शिलान्यास के बाद तीन मेट्रो स्टेशनों के भूकंपरोधी ढांचा निर्माण के लिए फतेहाबाद रोड पर शनिवार से मिट्टी के नमूनों की जांच शुरू हो गई है। साई जियोटेक्निकल इंजीनियर्स ने टीडीआई मॉल के सामने पहले पिलर के लिए किए गड्ढे से मिट्टी के नमूने लिए। यहां ताजपूर्वी गेट स्टेशन एलिवेटेड ट्रैक के लिए 200 टन भार सहने की क्षमता के गोल पिलर खड़े होंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
आगरा मेट्रो: पिलर के लिए मशीन से होती खोदाई - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद रोड पर ताज पूर्वी गेट मोड़ से क्रिस्टल सरोवर तक मेट्रो की बैरिकेडिंग पूरी हो चुकी है। टीडीआई मॉल के सामने पहले पिलर के चार पाइल खोदे गए। और पाइल की खोदाई से पहले सेम इंडिया की सहयोगी साई जियोटेक्निकल ने दोबारा मिट्टी की भार क्षमता पता करने के लिए नमूने जांच के लिए भेजे हैं। चार दिन में इनकी रिपोर्ट आएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा मेट्रो: फतेहाबाद मार्ग पर हो रहा कार्य - फोटो : अमर उजाला
यूपीएमआरसी के अधिकारी ने बताया एक पाइल 1 से 1.2 मीटर व्यास और 16 से 20 मीटर गहरा होता है। यह 200 मीट्रिक टन वजन सहन कर सकता है। आगरा भूकंप के मानचित्र पर सेस्मिक जोन-तीन में आता है। इसलिए डीपीआर बनाने के बाद एक बार निर्माण से पहले दोबारा मिट्टी की जांच कराई जा रही है। 

4 of 5
फतेहाबाद मार्ग पर हो रहा मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य - फोटो : अमर उजाला
पहले स्टेशन को खास लुक देने के लिए उकेरी जा सकती हैं विरासतें
आगरा के पहले मेट्रो स्टेशन ताजपूर्वी गेट का डिजाइन अभी फाइनल नहीं हो सका है। यूपीएमआरसी के मुताबिक तीन से चार दिन में पहले स्टेशन का आर्कटेक्चरल प्लान फाइनल हो जाएगा। स्टेशन को खास लुक देने के लिए भित्त चित्र व अन्य कलाएं व विरासतें उकेरी जा सकती हैं। प्लान फाइनल होने के बाद तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पहले स्टेशन के खंभे का गड्ढा तैयार - फोटो : अमर उजाला
फुटपाथ पर स्मार्ट सिटी के काम अधूरे
जहां मेट्रो का पहला स्टेशन ताजपूर्वी गेट बनना है उस जगह स्मार्ट सिटी के तहत काम अधूरे पड़े हैं। शनिवार को सर्विस रोड पर स्मार्ट सिटी कर्मचारी नाली, फुटपाथ और अन्य निर्माण कार्यों को पूरा करने में जुटे रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें