फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा: कानपुर और लखनऊ मेट्रो की तुलना में तेजी से हो रहा आगरा मेट्रो का कार्य, जानिए क्या है प्रगति

Fri, 11 Dec 2020 09:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
जमीन के नीचे पानी और सीवर लाइन की बाधाओं को दूर करते हुए मेट्रो के काम ने तेजी पकड़ी है। 3 दिन के अंदर 3 जगह नींव की खोदाई कर ली गई है। बृहस्पतिवार को फतेहाबाद रोड पर तीसरा पाइल तैयार हो गया। ये पहले पिलर के लिए है।
विज्ञापन

2 of 5
आगरा मेट्रो: पिलर के लिए मशीन से होती खोदाई - फोटो : अमर उजाला
यूपी मेट्रो रेल कारपोरेशन के अधिकारियों का दावा है कि कानपुर और लखनऊ मेट्रो के काम की तुलना में यहां ज्यादा तेजी रही है। ताजमहल पूर्वी गेट स्टेशन और जामा मस्जिद के बीच बनने वाले 6 किमी लंबे पहले ट्रैक के लिए यह काम चल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
पहले स्टेशन के खंभे का गड्ढा तैयार - फोटो : अमर उजाला
ताज ईस्ट गेट, बसई, फतेहाबाद रोड पर यूपी मेट्रो रेल कारपोरेशन के सिविल वर्क के लिए चुनी गई कंपनी  सैम (इंडिया) बिल्टवेल प्राइवेट लि. ने तीन पाइल्स (जमीन के अंदर खोदाई के माध्यम से तैयार की गई नींव) का काम पूरा कर लिया है। तीन स्टेशनों के पाइलिंग के काम के लिए वर्तमान में एक रिंग मशीन लगाई गई है। आगे और रिंग मशीनें काम पर लगाई जाएंगी। एक और रिंग मशीन अगले सप्ताह तक आगरा आ जाएगी।

4 of 5
आगरा मेट्रो: फतेहाबाद मार्ग पर हो रहा कार्य - फोटो : अमर उजाला
यूपी मेट्रो रेल कारपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि ताज ईस्ट गेट से फतेहाबाद रोड मेट्रो स्टेशन तक का हिस्सा लगभग 3 किमी. लंबा है और यह मेट्रो कॉरिडोर का एलीवेटेड हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा मेट्रो का काम शुरू - फोटो : अमर उजाला
ताज ईस्ट गेट से जामा मस्जिद के बीच बनने वाले 6 किमी. लंबे प्राथमिक सेक्शन में स्टेशन और बायडक्ट को मिलाकर लगभग 650 पाइल्स होंगे। सुरक्षित तरीके से काम करने के लिए करीब 700 मीटर के हिस्से में बैरिकेडिंग भी लगा दी गई है। मेट्रो के इन तीनों एलीवेटेड स्टेशनों के लिए 171 पिलर खड़े किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें