फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: ताजनगरी को मिली मेट्रो की सौगात, सीएम बोले- पब्लिक ट्रांसपोर्ट का नया स्वरूप मिला

Mon, 07 Dec 2020 04:10 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
पीएम मोदी ने किया आगरा मेट्रो का शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार दोपहर 12.20 बजे  दिल्ली से बटन दबाकर आगरा-मेट्रो का वर्चुअल शिलान्यास करने के बाद कहा कि पिछली सदी के कानूनों से नई सदी का निर्माण नहीं हो सकता है। कृषि कानूनों का जिक्र बगैर उन्होंने कहा कि कई कानून जो पिछली सदी में उपयोगी थे, वे अब बोझ बन गए। इसलिए इनमें सुधार जरूरी है। पहले सुधार टुकड़ों में किए जाते थे लेकिन अब संपूर्णता के साथ किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
आगरा मेट्रो का बटन दबाकर शुभारंभ करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रीयल एस्टेट के लिए बने कानून रेरा का उदाहरण देते हुए कहा कि इससे मध्यम वर्ग को घर तेजी से मिलने शुरु हुए। आज भी शहरों में यह समस्या है कि कुछ लोगों को किराए तक के लिए घर मुश्किल से मिलते हैं जबकि बड़ी संख्या में घर खाली हैं। इसे दूर करने के लिए भी कानून बनाकर राज्यों को दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
पीएम मोदी ने किया मेट्रो का उद्घाटन - फोटो : ANI
अब प्रोजेक्ट लटकते नहीं हैं...
पीएम ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले प्रोजेक्ट तो बन जाते थे, लेकिन यह नहीं सोचा जाता था कि उनले किए धन कहां से आएगा, इसलिए प्रोजेक्ट धीरे चलते थे, लटके रहते थे। अब प्रोजेक्ट के साथ ही बजट का आवंटन किया जाता है।

4 of 7
ताजमहल पर आए सैलानी - फोटो : अमर उजाला
लोकल टूरिज्म के लिए वोकल हो देश
पीएम ने कहा कि लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए देश को वोकल होना चाहिए। ताज जैसे पर्यटन स्थलों के आस पास पब्लिक ट्रांसपोर्ट और अन्य सुविधाएं विकसित का जा रही हैं। पर्यटन के विकास में सभी का भला है। इसमें रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

5 of 7
फतेहाबाद मार्ग पर हो रहा मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य - फोटो : अमर उजाला
मेट्रो निर्माण में आत्मनिर्भर बन रहा देश
प्रधानमंत्री ने कहा कि  मेट्रो के सिर्फ नेटवर्क का विस्तार नहीं हो रहा है, बल्कि कोच भी देश में ही बन रहे हैं। सिग्नल सिस्टम पूरी तरह देश में ही बने, इसके भी इंतजाम किए जा रहे हैं। मेट्रो निर्माण में देश आत्मनिर्भर बन रहा है। आगरा में मेट्रो शुरु हो जाने से सैंकड़ों साल की प्राचीनता रखने वाला यह शहर इक्कीसवीं सदी केसाथ कदमताल करेगा। आज 27 शहरों में मेट्रो का काम चल रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
आगरा मेट्रो का काम शुरू - फोटो : अमर उजाला
रैपिड रेल और एयरपोर्ट से बदल जाएगी पश्चिम यूपी की तस्वीर 
पीएम ने कहा कि दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रेल शुरु होने और जेवर में एयरपोर्ट बन जाने से पश्चिमी यूपी की तस्वीर बदल जाएगी। देश का पहला 14 लेन का एक्सप्रेस वे भी दिल्ली-मेरठ केबीच बनेगा। आत्मनिर्भर बनने के लिए इस क्षेत्र के पास सभी जरूरी चीजें हैं, भूमि उपजाऊ है, किसान परिश्रमी हैं और उनकेपास पशुधन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने रखी आगरा-मेट्रो की आधारशिला
फतेहाबाद रोड स्थित पीएसी मैदान पर आयोजित शिलान्यास समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि 26 लाख की आबादी वाले शहर आगरा को पब्लिक ट्रांसपोर्ट ( सार्वजनिक परिवहन ) का नया स्वरूप मेट्रो केरूप में मिल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जाहिर की थी कि आगरा में प्रोजेक्ट पर्यावरण के अनुकूल क्यों नहीं लाए जा रहे? मेट्रो पर्यावरण के अनुकूल ही है। पीएम मोदी ने कानपुर मेट्रो के कार्य का शुभारंभ किया था, वहां युद्धस्तर पर काम चल रहा है। कोरोना कालखंड में पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने एक तरफ गरीब, नौजवानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाईं तो दूसरी ओर आधारभूत ढांचे के विकास का काम भी जारी रखा। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से इंवेस्ट इंडिया को अवार्ड मिलने के लिए पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश और देश में निवेश का माहौल बना है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें