आगरा सामूहिक आत्महत्या: घर के बाहर जमा हुए स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
उन्हें कोई परेशानी नहीं थी
मैं वर्षों से परिवार को जानता हूं। योगेश और अन्य भाई काफी संपन्न है। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं थी। फिर यह कदम क्यों उठाया। कई सवाल मन में हैं। - आरबी द्विवेदी, रिश्तेदार
घटना सन्न करने वाली
मुझे जैसे ही पता चला कि योगेश के परिवार के साथ कोई घटना हो गई है, मैं सीधा चला आया। यहां देखकर और सुना, वह सन्न करने वाला है। योगेश, प्रतीची और काव्या की मौत से बड़ा दुख पहुंचा है। - वीरेश कुमार तिवारी, रिश्तेदार