आगरा के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कूंचाराम स्थित चौबेजी वाली गली निवासी महिला रेखा राठौर (36), उसके बेटे वंश उर्फ टुकटुक (12), पारस (10) और बेटी माही (8) की हत्या बड़े ही निर्मम तरीके से की गई। पहले कपड़े से बांधकर उनके गले दबाए गए, जिससे उनकी चीखें बाहर नहीं आ सकीं। बाद में किसी धारदार हथियार से गले रेते भी गए। जब तक चारों की जान नहीं निकली, तब तक उन्हें छोड़ा नहीं गया। पारस और माही को बेड पर तो रेखा और टुकटुक को फर्श पर मारा गया। दिल दहलाने वाली घटना के बारे में घर के हालात कुछ यही बता रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि हत्या में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।
गुरुवार की सुबह रेखा और उसके तीनों बच्चे वंश उर्फ टुकटुक, पारस और माही के शव घर में मिले थे। सामूहिक हत्याकांड से मोहल्ले के लोग दहल गए। पुलिस हत्याकांड की गहनता से जांच कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
घर में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला कूंचा साधूराम में चौबेजी वाली गली के अंदर मोड़ पर रेखा का दो मंजिला मकान है। दो सीढ़ियां चढ़कर गेट के अंदर जाते ही पहली मंजिल पर जाने की सीढ़ियां और बगल में एक कमरा बना हुआ है। एक स्टोर भी है, जिसमें वाशिंग मशीन रखी थी। प्रथम तल पर भी दो कमरे बने हैं। सीढ़ियों से ऊपर जाने पर किचिन बनी है। इसके बाद स्टोर और फिर बेडरूम बना है।
विज्ञापन
3 of 7
घर के दरवाजे पर बिखरी पड़ी मिलीं चप्पलें
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, सूचना पर पहुंचे तो घर के दरवाजे पर चप्पल बिखरी पड़ी थीं। खाने का सामान पड़ा था। नीचे कमरे में पलंग रखा था। इसके नीचे फर्श पर चार कटे हुए नींबू रखे थे। इनके बीच में बुझा हुआ दीया था। आले में पूजा की थाली रखी थी। हल्दी भी रखी थी। आशंका है कि तंत्र-मंत्र किया गया। पलंग पर समोसा और चटनी के साथ ही पॉलीथिन रखी थी। इसके बाद सीढ़ियों से ऊपर जाने पर किचिन में फ्राईफेन में चाय रखी थी। वहीं एक बर्तन में फटा हुआ दूध था।
4 of 7
टुकटुक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
घर में भोजन बनने का कोई प्रमाण नहीं मिला। इसके साथ ही स्टोर में टुकटुक का शव पड़ा हुआ था। उसके गले में कपड़ा पड़ा था। उसकी हत्या गला रेतकर भी की गई थी। इसके अलावा बेडरूम में बेड के सहारे रेखा फर्श पर पड़ी थी। उनके भी गले में कपड़ा पड़ा था, रेतने का भी निशाना था। माही और पारस बेड पर पड़े थे। उनके गले भी घोंटने के बाद रेते गए। ऐसा लग रहा था कि दोनों को सोते समय मारा गया है।
विज्ञापन
5 of 7
मृतका रेखा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
टुकटुक ने स्टोर में छिपने का किया प्रयास
पुलिस के मुताबिक, रेखा के बेटे टुकटुक की लाश स्टोर में पड़ी मिली। लाश इस तरह से थी, जैसे वो छिपने का प्रयास कर रहा हो। आशंका है कि टुकटुक ने मां, भाई और बहन के कत्ल होते हुए देख लिए होंगे। इस पर वह भागकर स्टोर में छुप गया होगा। मगर, उसे यहां मार दिया गया। उसे भी बचने का मौका नहीं मिल सका।
विज्ञापन
6 of 7
मृतकों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
चीखें बाहर नहीं आए, इसलिए दबाए गले
मां और बच्चों के गले किसी न किसी कपड़े से दबाए गए थे। पुलिस को आशंका है कि पहले चारों के गले दबाए गए। जान बचने की कोई उम्मीद न हो, इसलिए गलों को किसी धारदार हथियार से रेत दिया गया। किसी चाकू से यह घटना करने की आशंका है। पुलिस ने धारदार हथियार की तलाश में घर की तलाशी ली। छत प भी गए, लेकिन कुछ नहीं मिला।
सूख चुका था खून
हत्या की घटना बुधवार दोपहर को किए जाने की आशंका है। क्योंकि पड़ोसियों ने घर का गेट बुधवार को खुला देखा था। यह रात में भी खुला रहा। जहां लाशें पड़ी थीं, वहां फर्श पर खून पड़ा था। मृतकों के शरीर से भी काफी खून निकला था। मगर, खून सूख चुका था। ऐसा घटना को 24 घंटे होने की वजह से हो सकता है। इस हत्याकांड से मोहल्ले के लोग सकते हैं।