फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा चौहरा हत्याकांड: बेहद क्रूरता से काटे गए मां-बच्चों के गले, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खौफनाक खुलासा

Sat, 24 Jul 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
मृतका रेखा और उसके बच्चों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कोतवाली क्षेत्र के कूंचा साधूराम मोहल्ले में रहने वाली रेखा और उसके तीनों बच्चों की हत्या बेहद क्रूरता से की गई थी। उनके गले एक ही तरह से रेते गए थे। गले पर चाकू मारने के बाद कई बार घुमा भी दिया था। इससे चारों की श्वांस नली कट गई। अधिक खून बहने से चारों की जान चली गई। उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। 

कूंचा साधूराम मोहल्ला निवासी रेखा राठौर, उसके बेटे वंश, पारस और बेटी माही के शव गुरुवार की सुबह घर में मिले थे। पुलिस ने शुक्रवार को चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया। शाम तकरीबन तीन से पांच बजे के बीच दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किए। पुलिस के मुताबिक, रिपोर्ट मिलने पर पता चला कि हत्या बुधवार दोपहर को दो बजे से शाम पांच बजे के बीच हुई होगी। चारों के गले को एक ही तरह से रेता गया था। 
विज्ञापन

2 of 6
रेखा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रेखा के गहरा घाव था। इससे आशंका है कि उसके गले पर दो बार चाकू मारा गया। चाकू गले पर लगाने के बाद कई बार घुमाया भी गया था, जिससे चारों की श्वांस नली कट गई। उनके अत्यधिक खून बहा, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके अलावा शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। विसरा भी प्रिजर्व किया गया है। पुलिस को आशंका है कि सोते समय पारस और माही के गले रेते गए, जबकि रेखा और वंश के बाद में रेत दिए। उन्होंने संघर्ष किया, लेकिन ज्यादा कुछ नहीं कर सके।
विज्ञापन

3 of 6
मृतका रेखा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पेशेवर है हत्या
पुलिस को आशंका है कि जिस तरह से गले रेते गए हैं, इससे हत्यारे के पेशेवर होने की आशंका है। इसलिए उसने चाकू गले पर मारने के बाद घुमाया भी है, जिससे बचने की कोई संभावना नहीं रहे।
 

4 of 6
घर के अंदर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एक से अधिक हो सकते हैं हत्यारे
पुलिस की जांच में अभी यह पता नहीं चल सका है कि हत्या में कितने लोग शामिल थे। मगर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यही लग रहा है कि हत्या किसी पेशेवर ने की है। वहीं हत्यारों की संख्या दो से अधिक भी हो सकती है। क्योंकि मृतकों के शरीर पर कहीं और चोट का निशान नहीं है। ऐसे में चारों को पकड़ने के बाद हत्या की गई हो।
विज्ञापन

5 of 6
शवों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पिता और भाइयों के आने का इंतजार 
शुक्रवार शाम को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शवों को लेकर चले गए। रेखा के पिता विनोद और भाई विलासपुर में रहते हैं। परिजन अब उनके आने का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए शवों को प्रकाश नगर लेकर चले गए। पिता के आने पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आगरा में मां और तीन बच्चों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
नहीं हुई बेहोश करने की पुष्टि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी साफ हो गया है कि चारों को बेहोश नहीं किया गया था। ऐसे में आशंका है कि दो छोटे बच्चों की हत्या सोते समय की गई होगी। वहीं रेखा और बड़े बेटे की पकड़कर की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें