आगरा के गांव कहरई निवासी शहीद कौशल किशोर के छोटे बेटे विकास का अपने पिता से बेहद लगाव था। जम्मू रवाना होने से पहले उन्होंने उसके साथ एक फोटो भी खिंचवाई थी। विकास को पता नहीं था, पिता के साथ यह उसकी आखिरी तस्वीर होगी। अब इसी फोटो को उसने अपने व्हाट्सअप की डीपी में लगाया है। इसे देखकर वह फूट-फूट कर रोया। आंसू तो मानो थमने का नाम ही नहीं ले रहे।
विज्ञापन
2 of 6
Agra martyr kaushal kishor
जम्मू रवाना होने से पहले 12 फरवरी को ही कौशल किशोर ने बेटे विकास के साथ गुड़गांव स्थित घर के बाहर एक फोटो खिंचवाई थी। एक्टिवा के पास खड़े पिता-पुत्र ने दोनों आश्वस्त दिख रहे हैं। विकास का कहना है कि उसे नहीं पता था कि पापा के साथ उसकी यह आखिरी फोटो होगी।
विज्ञापन
3 of 6
martyr kaushal kishor
विकास का कहना है कि पापा को फोटो खिंचवाने का बिलकुल शौक नहीं था। यही वजह है कि सीआरपीएफ की वर्दी में उनकी फोटो बहुत ही कम हैं। नौकरी के शुरुआती दौर में ही कुछ फोटो वर्दी में खिंचवाई थीं, इसके बाद उन्होंने फोटो नहीं खिंचवाईं। परिजनों के साथ भी चुनिंदा ही तस्वीरें हैं।
4 of 6
Agra martyr kaushal kishor
कौशल किशोर के छोटे बेटे विकास का कहना है कि वह इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद पायलट बनने की तैयारी करेगा। ताकि देश की सेवा कर सके। बड़ा बेटा रूस से मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर रहा है। परिजनों का कहना है कि पिता की शहादत की खबर सुनने के बाद वह भी रूस से रवाना हो गया है।
विज्ञापन
5 of 6
Agra martyr kaushal kishor
शहीद कौशल किशोर की पत्नी और बच्चे गुड़गांव में रहते हैं। गुरुवार रात को परिवार कहरई पहुंच गए। घटना के एक दिन पहले 13 फरवरी की शाम को जम्मू से ही कौशल किशोर ने बेटी अपूर्वा से फोन पर बात की। उन्होंने कहा था कि ‘मैं यहां ठीकठाक तरीके से पहुंच गया हूं। तुम लोग मेरी चिंता मत करना। अपना ध्यान रखना। मेरे पास प्रीपेड सिम है। कश्मीर में यह काम नहीं करेगी। इसलिए जल्द ही पोस्टपैड कनेक्शन लूंगा। तब बात करूंगा। जल्द ही छुट्टी लेकर घर आऊंगा।’
अपूर्वा बताती हैं कि कश्मीर पहुंचने पर पापा से फोन पर बात होती, इससे पहले ही उनकी शहादत की खबर आ गई। पिता को खोने के दर्द के बीच उनकी शहादत पर गर्व करते हुए बेटी ने कहा कि पापा में देशभक्ति का जज्बा था। छुट्टियों में जब भी घर पर आते थे, देश सेवा की बहुत सी बातें करते थे। हमें प्रेरित भी करते थे। बुधवार की शाम आखिरी बार बातचीत को याद करते हुए वो रोने लगती है।