आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसा: रीमा का फाइल फोटो और अस्पताल में भर्ती विकास
- फोटो : अमर उजाला
रात के ढाई बजे थे, घना कोहरा था। कार के बोनट की तरफ से धुआं निकला तो कार चला रहे विकास ने कोहरा ही समझा। रीमा ने कहा कि यह कोहरा नहीं है, धुआं है। धुआं गाड़ी से ही निकल रहा था। इस पर विकास ने गाड़ी रोकी और नीचे उतरा। उसने कहा कि अभी बोनट खोलकर देखता हूं, शायद इंजन गर्म हो गया है। यह गाड़ी विकास की ही है। उसने 2012 में खरीदी थी। छोटी मोटी खराबी आने पर वह खुद ही ठीक कर लेता था।