आगरा जनपद में दूसरे चरण का मतदान गुरुवार को था। मतदान के दिन बाह क्षेत्र में एक महिला ने पुत्र को जन्म दिया। परिवार ने मतदान के दिन खुशी मनाते हुए इस बेटे का नाम वोटर रख दिया।
विज्ञापन
2 of 5
मां के साथ नवजात
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भदरौली निवासी सीमा ने बेटे को जन्म दिया। गुरुवार को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान था। परिवार ने दूसरे चरण के मतदान की खुशियों को मनाते हुए घर आए नन्हे मेहमान का नाम वोटर रख दिया।
विज्ञापन
3 of 5
मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर भदरौली की सीमा पत्नी सुनील को सीएचसी बाह भर्ती कराया गया था जहां पर गुरुवार को सुबह सीमा ने बेटे को जन्म दिया। सीमा के पास एक बेटी पहले से है। मतदान के दिन परिवार में बेटे के जन्म से खुश होकर सीमा, सुनील और नवजात की दादी फूलमाला ने उसका नाम वोटर रखा।
4 of 5
नवजात का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मतदान के दिन जन्म होने पर बेटे का नाम वोटर रखा है। जिससे आने वाले हर चुनाव के साथ बेटे की स्मृतियां जुड़ी रह सके। इसी तरह नोटबंदी के दौरान कानपुर में बेटा पैदा होने पर उनका नाम खजांची रख दिया गया था।
मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे चरण के चुनाव में आगरा में जमकर वोटिंग हुई। कई मतदान केंद्रों पर लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। लोकतंत्र के इस सबसे बड़े पर्व में मतदाताओं में जमकर उत्साह नजर आया।