फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro मतदान के लिए आगे आए डीएम और एसएसपी, 'लोकतंत्र के पर्व में आप भी करें भागीदारी'

Thu, 18 Apr 2019 06:13 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
एसएसपी अमित पाठक और जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार स्याही निशाने दिखाते हुए - फोटो : अमर उजाला
सुलहकुल की नगरी में गुरुवार को दूसरे चरण में बंपर वोटिंग हुई। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं मतदान के लिए बूथों पर पहुंचे वहीं मतदान को प्रेरित करने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी लगातार लोगों से अपील करते रहे। आगरा में एसएसपी अमित पाठक और जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने मताधिकार का प्रयोग किया और लोगों से वोट करने की अपील की।
 
विज्ञापन

2 of 5
सएसपी अमित पाठक स्याही निशाने दिखाते हुए - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अमित पाठक ने मतदान शुरू होते ही कमान संभाली। शहर और देहात के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिशा निर्देश दिए। वहीं उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार मतदान स्थल देखते हुए - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने भी सुबह से बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से अपील भी की। जनता से कहा कि वे घरों से निकलें और मतदान करें। 

4 of 5
डॉ.आर एस पारीख परिवार संग पहुंचे मतदानस्थल - फोटो : अमर उजाला
आगरा जनपद में शांतिपूर्ण मतदान रहा। इस बार किसी भी केंद्र पर मोबाइल ले जाने के लिए अनुमति नहीं दी गई थी। मतदान की प्रक्रिया में युवाओं में खासा उत्साह दिखा। पहले वोट के लिए युवाओं और युवतियों ने जमकर सेल्फी खींचीं। वहीं शहर के प्रमुख चिकित्सकों ने भी मतदान में भागीदारी दिखाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सखी मॉडल बूथ पर पहुंची युवतियां - फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र के महापर्व में चुनाव आयोग ने इस बार पिंक यानी सखी बूथ भी बनाए हैं। मॉडल बूथ पहले से बनते रहे हैं। ये दिखने में खूबसूरत लग रहे हैं। इन पर काफी भीड़ पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें