फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा बैंक डकैती: तीन राज्यों में डकैतों की तलाश, सुराग देने पर एक लाख रुपये का ईनाम

Fri, 18 Dec 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
आगरा बैंक डकैती कांड : सीसीटीवी फुटेज में दिखे लुटेरे - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सदर थाना क्षेत्र के रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में 57 लाख रुपये का डाका डालने वाले लुटेरों का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस टीमें आगरा के सैंया, इरादतनगर, पिनाहट के साथ मध्य प्रदेश के ग्वालियर और राजस्थान के धौलपुर में डेरा डाले हुए हैं। इसके बावजूद नतीजा सिफर है। यह भी पता नहीं चल पाया है कि वारदात में कौन सा गिरोह शामिल है। यह हाल तब है जबकि सीसीटीवी फुटेज पुलिस को घटना के थोड़ी देर बाद ही मिल गए थे। ऐसे में पुलिस ने गुरुवार को बदमाशों का सुराग देने पर एक लाख के इनाम की घोषणा की है। 


विज्ञापन

2 of 6
इसी बैंक में पड़ी थी डकैती - फोटो : अमर उजाला
15 दिसंबर को शाम करीब 4.50 बजे पांच बदमाशों ने रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में 57 लाख रुपये की डकैती डाली थी। वारदात के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए। दो जगह से पुलिस को घटना के बाद के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इनमें बदमाश भागते नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में लगी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
आगरा बैंक डकैती: वारदात से सहम गए थे बैंक कर्मी - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार का कहना है कि जो भी बैंक में डकैती डालने वाले बदमाशों के बारे में सही जानकारी देगा, जिससे वारदात का खुलासा होगा, उसे एक लाख रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उधर पुलिस ने रोहता, ग्वालियर रोड के लोगों से भी मदद मांगी है। इनसे कहा गया है कि बदमाशों के बारे में कोई भी जानकारी हो तो पुलिस से साझा करें। 

4 of 6
आगरा बैंक डकैती कांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीमों ने बदमाशों के भागने का रूट मैप तैयार किया है। यह अंदाजे के आधार पर बनाया गया है। बदमाश रोहता गांव तक भागे, इसका पता सीसीटीवी फुटेज से लग गया। यहां से रास्ता इरादतनगर जाता है। वहां से धौलपुर और ग्वालियर के लिए रास्ते हैं। इसी आधार पुलिस टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बैंक के बाहर खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
जिले के पिनाहट, सैंया और खेरागढ़ के अपराधी बैंक डकैती और लूट की पुरानी घटनाओं में शामिल रहे हैं। इस आधार पर यहां दबिश दी जा रही है लेकिन अब तक कोई ऐसी लाइन नहीं है मिली है जिस पर चलकर खुलासे की उम्मीद की जा सके। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पुलिस टीमें अलग अलग बिंदुओं पर काम कर रही हैं। अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आगरा बैंक डकैती कांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की एक टीम ने गुरुवार को एक बार फिर से जिला जेल में उन अपराधियों से पूछताछ की, जो बैंक लूट और डकैती में शामिल रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इनसे यह मालूम करने का प्रयास किया गया कि इंडियन ओवरसीज बैंक की डकैती में कौन सा गिरोह शामिल हो सकता है लेकिन पूछताछ से कोई सुराग नहीं निकला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें