फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये खूबसूरत फूल संवार सकते हैं आपकी जिंदगी, यकीन न हो तो खुद ही देख लीजिए

Tue, 20 Feb 2018 04:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
खूबसूरत फूल - फोटो : अमर उजाला
फूल-पत्तियां आपको बेरोजगारी से निजात दिला सकती हैं। प्राकृतिक सौंदर्य आपकी आजीविका का उत्तम साधन भी बन सकता है। आप अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं। अपना व्यापार खड़ा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
उद्यान विभाग में फूलों का बाग - फोटो : अमर उजाला
नहीं विश्वास होता तो आगरा के उद्यान विभाग की ओर से आयोजित की जा रही पुष्प-शाक प्रदर्शनी में शामिल होइए, विश्वास हो जाएगा। 24-25 फरवरी को लगने वाली पुष्प-शाक प्रदर्शनी में ‘पुष्प-पत्ती से कैसे कमाई करें’ का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रदर्शनी के लिए अभी तक 184 स्टॉल बुक हुई हैं। इसमें फूल-पत्ती से जुड़े व्यवसायों को प्राथमिकता दी जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
फूलों देखभल करते माली - फोटो : अमर उजाला
इसमें बेरोजगारों को गुलदस्ता बनाने, शादी का मंडप सजाने, जन्मदिन की पार्टी या फिर त्योहार-विशेष कार्यक्रम पर घरों की सजावट करने, धार्मिक स्थलों की सजावट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सर्किट हाउस में प्रदर्शनी दो दिन चलेगी। 

4 of 5
बागवानी की दी जाएगी ट्रेनिंग - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए यहां तैयारियां की जा रही है। स्टाल बनाई जा रही हैं। आकर्षण के लिए यहां हवाई जहाज, डायनासोर के पुतले भी बनाए जा रहे हैं। उद्यान अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उद्यान विभाग का खूबसूरत नजारा - फोटो : अमर उजाला
उद्यान के उपनिदेशक कौशल कुमार का कहना है कि इन कार्यों को कर रहे लोगों से रूबरू कराया जाएगा। इसके अलावा सब्जी और बागवानी की उन्नत खेती के बारे में भी बताया जाएगा। खुद का व्यापार शुरू करने के लिए क्या-क्या सरकारी योजनाएं है, ये जानकारी भी मौके पर मिलेगी। प्रदर्शनी में पुष्प-शाक की उन्नत खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी जाएगी। साथ ही इनसे कैसे कमाई कर सकते हैं, इससे जुड़े रोजगार के बारे में भी प्रशिक्षित किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें